पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर रहे विशेष रूप से शामिल
ऊना/सुशील पंडित: उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत मोमन्यार के गांव खुरवाई में स्थित बाबा सिद्ध चानो मंदिर में मंगलवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओ एवं क्षेत्रवासियों ने अपने परिवार सहित भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और बाबा सिद्ध चानो का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर मुख्य रूप से वार्षिक भंडारे में शामिल हुए।यह भंडारा दोपहर के 3 वजे तक चला।
इस भंडारे में ज्ञानचंद शर्मा,शिव कुमार, पूर्व प्रधान जसपाल सिंह ढिल्लो, संजीव कुमार, पंचायत सदस्य पवन कुमार,केसर,चौपाल सिंह,वशिष्ठ शर्मा, जुल्फीराम,तरसेम लाल, दिनेश कुमार एवं गणमान्य लोगों ने इस भंडारे में सहयोग किया। मंदिर के पुजारी ज्ञानचंद शर्मा और शिव कुमार ने बाबा सिद्ध चानो मंदिर मंदिर में वार्षिक भंडारे पर पहुंचने पर संत समाज सहित सभी लोगों का आभार जताया। इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।