Himachal Govt
Unaकुटलैहड़ में 21 मई दिन बुधवार को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन...

कुटलैहड़ में 21 मई दिन बुधवार को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिन्दूर की कामयाबी पर होगा जश्न

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जंबाल होंगे मुख्य प्रवक्ता, दविंदर कुमार भुट्टो रहेंगे मौजूद भुट्टो ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना,बोले सुक्खू सरकार में उनके ही चल रहे नाराज़ ऊना/सुशील पंडित: भारतीय सेना के हाल ही में सफल ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ की गौरवशाली उपलब्धि को समर्पित तिरंगा यात्रा 21 मई बुधवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ एवं राज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मानित करना है। इस अवसर पर बिलासपुर सदर से भाजपा विधायक त्रिलोक जंबाल मुख्य प्रवक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। बही कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता दविंदर कुमार भुट्टो विशेष रूप से उपस्थित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रभर से कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है। भुट्टो ने सभी वर्ग,मोर्चे एवं कुटलैहड़ के हर व्यक्ति को राजनीति से हटकर भारतीय सेना के गौरव को बढ़ाने के लिए आने का आग्रह किया है। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो का तीखा हमला- कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने बंगाणा में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस सरकार, खासकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में विकास कार्यों को पीछे धकेल कर जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है।उन्होंने विशेष रूप से रायपुर के मैदान में प्रस्तावित मैरिज पैलेस की 20 लाख की राशि को पीपलू में खेल मैदान के लिए ट्रांसफर किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पीपलू में खेल मैदान बनना अच्छी बात है, लेकिन रायपुर मैदान की योजनाबद्ध राशि को ट्रांसफर करना सरासर गलत है। अगर स्थानीय विधायक को खेल मैदान ही बनाना था, तो वह खुद उसकी व्यवस्था करते। भुट्टो ने उपमंडल बंगाणा में लोनिवि, जल शक्ति और पंचायती राज विभागों को भ्रष्टाचार के अड्डे बताते हुए कहा कि इन विभागों में बड़े स्तर पर घोटाले हो रहे हैं और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। उन्होंने चेताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र की जनता के हितों की रक्षा की जाएगी। भुट्टो ने अपने 14 माह के विधायक कार्यकाल का हिसाब मांगने वालों पर बिना नाम लिए सीधा हमला बोला बोलते हुए कहा कि जो लोग मुझसे हिसाब मांग रहे हैं, वे खुद सुक्खू सरकार से सांठगांठ करके अपनी निजी जमीनों पर लाखों रुपये की डंगे (रिटेनिंग वॉल) लगवा रहे हैं। ऐसे लोग नैतिकता की बात करने के लायक नहीं हैं। भुट्टो ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दर्जनों झूठे केस बनाए गए थे, लेकिन माननीय न्यायालय ने सच्चाई की जीत सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप पूर्णतः झूठे और राजनीति से प्रेरित थे। कोर्ट ने सभी मामलों में मुझे राहत दी, जिससे सच्चाई सामने आ गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राज कुमार वर्मा,उपाध्यक्ष राज कुमार,भाजपा नेता सूरम सिंह, सतीश धीमान,उपप्रधान अरुण मनकोटिया ,कुलदीप शर्मा,मिट्ठू शर्मा मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पिता और चाचा पर लगे बेटी से दुष्कर्म के आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के ढिल्लो बस्ती इलाके में इंसानियत शर्मसार...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन और 41 हजार की ड्रग मनी सहित 2 भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते...

अब घोड़ों पर गश्त करेंगी पुलिस, फील्ड में उतरेंगे DSP, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने अभियान तेज...

हैदराबाद में RTI पर राष्ट्रीय सम्मेलन में हरप्रीत संधू ने किया पंजाब का प्रतिनिधित्व

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने...

Punjab News: घरों में आ रहा गंदा पानी, इलाका निवासी परेशान, देखें वीडियो

फगवाड़ा/राजेश कुमारः वरिंदर नगर की गली नंबर एक न्यू...

Punjab News: पिता और चाचा पर लगे बेटी से दुष्कर्म के आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के ढिल्लो बस्ती इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 19 वर्षीय लड़की...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन और 41 हजार की ड्रग मनी सहित 2 भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की ANTF टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

अब घोड़ों पर गश्त करेंगी पुलिस, फील्ड में उतरेंगे DSP, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शहर में घोड़ों से गश्त के साथ...

हैदराबाद में RTI पर राष्ट्रीय सम्मेलन में हरप्रीत संधू ने किया पंजाब का प्रतिनिधित्व

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने हैदराबाद में आयोजित सूचना आयोगों की राष्ट्रीय कांफ्रेंस में पंजाब...