Chandigarhचंडीगढ़ सेक्टर 56 की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में लगी आग, कई...

चंडीगढ़ सेक्टर 56 की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में लगी आग, कई दुकानें आई चपेट में, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: चंडीगढ़ की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में आग लगी है। मोहाली और चंडीगढ़ के बार्डर एरिया में सेक्टर-56 स्थित फर्नीचर मार्केट में भयंकर आग लगी है। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। कई दुकानें आग की चपेट में आई हैं।

आग लगने के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा है। आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग की दे दी गई है। मौके पर पुलिस पहुंची गई है। आग का काला धुआं आसपास के एरिया में फैल रहा है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे के करीब फर्नीचर मार्केट में आग लगने की घटना घटी है।

9 से 10 दुकानों में लगी आग

मौके से मिली जानकारी के मुताबिक एक दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था। उस दुकान में आग लगने से दूसरी दुकानें भी आग चपेट में आ गई हैं। इसके बाद एक के बाद एक 9 से 10 दुकानों में आग फैल गई। उनमें रखा फर्नीचर जल गया है।

आसपास से गुजरने वाले ट्रैफिक को कंट्रोल करने में जुटी पुलिस

वहीं, आग लगने के बाद दूसरे दुकानदार अपनी अपनी दुकानों से सामान बाहर निकलाने में जुटे हैं। आग भयंकर रूप धारण कर रही है। वहीं, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास से गुजरने वाले ट्रैफिक को कंट्रोल करने में जुटी है। 

सेक्टर-56 में चंडीगढ़ की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट

कई दुकानदारों ने आग से सामान बचाने के लिए बाहर निकाल दिया है और सड़क पर रखा है। इस वजह से सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। मार्केट की दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही को रोका गया है। सेक्टर-56 में चंडीगढ़ की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट है। इस फर्नीचर मार्केट से दूसरे राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए आते हैं। इस मार्केट में रोजाना लाखों रुपये का कारोबार होता है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...