अंबालाः हरियाणा के अंबाला शहर में कार सवार पुलिस कर्मी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस भयानक सड़क हादसे में 22 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि पुलिस कर्मी अमित नशे में धुत था। अंबाला के काली पलटन पुल के नजदीक ये घटना हुई, जहां एक गाड़ी चालक पुलिस कर्मी ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसके बाद रिक्शा में सवार 22 साल की निकिता गिर गई, लेकिन गाड़ी चालक रुका नहीं और बेरहमी से निकिता के ऊपर अपनी गाड़ी चढ़ा दी, मौके पर ही निकिता ने दम तोड़ दिया। इस घटना में गुस्साए लोगों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और अधिकारी को पुलिस के हवाले किया।
मृतिका की पहचान 22 वर्षीय नीतिका के रूप में हुई है। मामले की जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि नितिका अपने भाई हर्ष बजाज के साथ कंपनी के काम के बाद लौट रही थी। इस दौरान अमित हेंड कॉस्टेबल की कार से ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इस घटना में कार चालक ने युवती को कुचल दिया और घटना में युवती की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज करके मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया गया है, वहीं पुलिस कर्मी पर नशे में धुत होने की भी धारा लगाई गई है।
वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, उनका कहना है कि एक पुलिस अफसर की लापरवाही ने उनकी हंसती मुस्कराती निकिता को उनसे छीन लिया। अंबाला के काली पलटन पुल के नजदीक नशे में धुत पुलिस कर्मी ने अपनी गाड़ी से पहले एक ई रिक्शा को टक्कर मारी और फिर रिक्शा से गिरी लड़की पर गाड़ी चढ़ा दी। ई रिक्शाचालक रविंदर सिंह ने कहा, मैंने बस अड्डे से चार सवारी ली थीं। इसमें दो सवारी मॉडल टाउन और दो जर्नली की थीं। हम जब काली पलटन पुल पार कर रहे थे तो सौ की स्पीड से आ रहे पुलिसवालों ने हमारी गाड़ी को ठोंक दिया।
ई रिक्शे से उछलकर लड़की सड़क पर गिरी तो होंडा सिटी कार चला रहे पुलिस वाले ने उसे कुचल दिया। वो पुलिस कर्मी इतना नशे में धुत था कि लड़की को कुचलने के बाद उसकी गाड़ी न जाने कैसे रुकी। वहीं भाई ने बताया कि मेरी बहन गुरुग्राम में काम करती है और भाई के साथ दिल्ली आ रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। अस्पताल में परिजनों ने भारी हंगामा किया और आरोपी पुलिसकर्मी को बाहर निकालने की मांग कर रहे थे। हालांकि वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने चैनल गेट बंद करके उन्हें बाहर रखा।
