बिलासपुरः कार सवार ने एक बछड़े को कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। बछड़ा अपनी मां (गाय) के साथ चल रहा था। इसी बीच कार ने उसे कुचल दिया। बछड़े के रंभाने की आवाज सुनकर गाय उसके पास जाकर उसे चाट-चाटकर उठाने की कोशिश करती रही। लेकिन बछड़े की मौत हो गई है। घटना दयालबंद के नारियल कोठी स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कार सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मां के साथ जा रहे बछड़े को कार ने कुचला, देखें वीडियो#kannadigas #लीलासाहू #Adani pic.twitter.com/6GFKRkwM2H
— Encounter India (@Encounter_India) July 12, 2025
टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि टिकरापारा निवासी मोहित यादव गौ सेवक हैं। उन्हें किसी ने फोन पर बताया कि बछड़े को कार ने कुचल दिया है। जानकारी मिलते ही वो मौके पर पहुंच गया। लेकिन, तब तक बछड़े की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद कोतवाली थाने पहुंच कर उन्होंने केस दर्ज कराया है। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर कार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।