बीजपुरः सोनभद्र में थाना बीजपुर के इलाके में यात्रियों से भरी तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस घटना में खंभे से टकराने के बाद बस पलट गई। वहीं यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।
https://x.com/Encounter_India/status/1934583023556845845
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्री बस अनियत्रिंत होकर पलट गई। यह बस बीजपुर से रेनुपूर जा रही थी। इस घटना में 8 यात्री घायल हुए है। घायलों में 6 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल है। घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। घायलों की स्थिति सामान्य है। वहीं यातायात को सुचारु ढंग से शुरू कर दिया गया है।