Punjab Govt
HomeNationalतेज बारिश से गिरी कंपाउंड की बड़ी दीवार, फिल्मी स्टाइल में उखड़...

तेज बारिश से गिरी कंपाउंड की बड़ी दीवार, फिल्मी स्टाइल में उखड़ कर गिरा बिजली का खंभा, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंगलुरूः कर्नाटक के तटीय इलाकों में मध्यम से भारी बारिश जारी है। इस बीच मंगलुरु शहर में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां बारिश की वजह से सुवर्णा लेन के पास एक विशाल कंपाउंड वॉल अचानक ढह गई। पूरी घटना पास में स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि इस वीडियो में दीवार कुछ इस तरह गिरती है कि फिल्मी सीन्स भी पीछे छूट जाते हैं।

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में देखा जा सकता है कि दीवार किस तरह जोरदार अवाज के साथ सड़क पर गिरी और फिर पास में स्थित मकान के एंट्री गेट तोड़कर पानी अंदर घुस जाती है। दीवार के गिरते ही गेट उखड़ गया और पास का बिजली का खंभा टूटकर गिर पड़ा, जिससे शॉर्ट सर्किट भी हुआ। हालांकि, राहत की बात है कि घटना के समय वहां पर कोई भी शख्स मौजूद नहीं था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

दीवार गिरने के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है और लोगों सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैकि गेट के पास में मौजूद बिजली का खंभा 2 टुकड़ों में बंट गया। वायरल वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे पानी का बड़ा धमाका हुआ हो। क्योंकि दीवार गिरने के बाद जिस तरह सामने वाले कंपाउंड को नुकसान पहुंचा है वो काफी हैरान कर देने वाला है।

भारतीय मौसम विभाग ने कर्नाटक, खासकर दक्षिण कन्नड़ जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि पहले भी रेड अलर्ट जारी हुए थे, लेकिन इतनी तेज बारिश पहली बार हुई। अब IMD ने रेड अलर्ट 16 जून तक बढ़ा दिया है और लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -