- Advertisement -
spot_imgspot_img
HomeHimachalपंजाब के साथ लगती सीमाओं पर बढ़ी चौकसी, हिमाचल में हाई अलर्ट,...

पंजाब के साथ लगती सीमाओं पर बढ़ी चौकसी, हिमाचल में हाई अलर्ट, वाहनों की हो रही चेकिंग

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में बढ़ रही खालिस्तानी गतिविधियों के बाद हिमाचल पुलिस ने प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के आदेशों के बाद पंजाब के साथ लगते  जिला ऊना में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।  जिला ऊना के प्रवेश द्वारों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है,  पुलिस के साथ-साथ ख़ुफ़िया एजेंसियां भी एक्टिव हो गई है। हिमाचल में प्रवेश करने वाली हर गाड़ी की जांच पड़ताल करके ही प्रदेश में एंट्री दी जा रही है। 
हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रही खालिस्तानी गतिविधियों और आतंकी गुरपतवंत सिंह( पुन्नू) द्वारा हिमाचल में खालिस्तान को लेकर जनमत संग्रह करने की धमकी के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है, ऊना पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वीते रविवार को धर्मशाला स्थित शीतकालीन सत्र विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगे मिले थे और दीवारों पर खालिस्तान लिखा गया था। 
वीते माह ही जिला ऊना मुख्यालय पर डीसी ऑफिस की दीवार पर भी खालिस्तानी झंडा लगा दिया गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है।  जिला ऊना में पंजाब से प्रवेश करने के करीब बीस रास्ते हैं यहां से हिमाचल में प्रवेश किया जा सकता है। परंतु पुलिस मुख्यालय से मिले आदेशों के बाद जिला के मुख्य प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 
इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिले आदेशों के अनुसार जिला भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और जिला ऊना में प्रवेश करने वाले वाहनों की  जांच पड़ताल करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। और जिले में हो रही गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page