पंजाबः ऑडिटोरियम के पास चली गोलियां, 2 घायल 

पंजाबः ऑडिटोरियम के पास चली गोलियां, 2 घायल 

पठानकोटः जालंधर के बाद देर रात पठानकोट के सैली रोड ऑडिटोरियम के पास फायरिंग की खबर सामने आई है। जहां बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर द्वारा 2 लोगों को गोली मारी गई। इस घटना में एक व्यक्ति के कंधे में और दूसरे व्यक्ति के पेट में गोली लगी है। कहा जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर ने अपनी पिस्तौल से दोनों लोगों पर फायरिंग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक दशहरे के बाद किसी बात पर बहस हो गई जिसके बाद ट्रांसपोर्टर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रांसपोर्टर को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस बीच पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। एक युवक को पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।