पंजाबः पूर्व सरपंच के पौते की बर्थडे पार्टी में चली गोली, युवक की मौत

पूर्व सरपंच के पौते के जन्म पर रखी पार्टी में चली गोली 

पंजाबः पूर्व सरपंच के पौते  की बर्थडे पार्टी में चली गोली, युवक की मौत
पंजाबः पूर्व सरपंच के पौते की बर्थडे पार्टी में चली गोली

तरनतारनः पंजाब में एक बार फिर से क्राइम की वारदातों का ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया है। राज्य में रोजाना गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब पंजाब के तरनतारन से गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले में बर्थडे पार्टी के दौरान गोली चली है।

गोली खाना खा रहे युवक के सिर पर लगी है। जिसकी अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच के पौते के जन्म पर रखी पार्टी में कई फायर हुए। पुलिस अब परिवार के बयानों व फुटेज के आधार पर गोलियां चलाने वाले का पता लगाने में जुटी है। घटना तरनतारन के गांव चूसलेवड में हुई। 

पूर्व सरपंच के पोते के जन्मदिन पर रखी गई थी पार्टी

एसएचओ हर्षा सिंह ने बताया कि गांव चूसलेवड के पूर्व सरपंच रसाल सिंह के घर पर पौते ने जन्म लिया था। जिस पर पार्टी रखी गई थी। पार्टी में शराब भी परोसी जा रही थी और नशे में युवा हवाई फायर भी कर रहे थे। इसी दौरान डीजे पर नाचते हुए एक अज्ञात ने गोली चला दी। यह गोली पास ही टेबल पर खाना खा रहे गुरवेल सिंह के सिर पर लगी।

युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद गोली चलाने वाला तो मौके से फरार हो गया, लेकिन गुरवेल का शव खून से लथपथ वहीं पड़ा रहा। गांव के लोगों ने उसे तुरंत उठाया और पट्‌टी के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। हालत अधिक खराब होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। अमृतसर में इलाज शुरू हुआ, लेकिन डॉक्टर गुरवेल सिंह को बचा ना सके।

गोलियां चलाने अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर

पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी में बन रही वीडियो के आधार पर गोलियां चलाने वालों का पता लगाया जा रहा है। वहीं गुरवेल के परिवार के बयान भी लिए जा रहे हैं। उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।