जालंधरः मेडिकल के लिए शिवसेना नेता रोहित जोशी को सिविल अस्पताल लेकर आई पुलिस, देखें वीडियो

जालंधरः मेडिकल के लिए शिवसेना नेता रोहित जोशी को सिविल अस्पताल लेकर आई पुलिस, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शिवसेना नेता रोहित जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में पुलिस रोहित जोशी को कोर्ट में पेशी से पहले उसका मेडिकल करवाने के लिए उसे सिविल अस्पताल लेकर आई है। इस दौरान भी पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। बता देंकि ताज रैस्टोरैंट के पास स्पा विल्ला सेंटर के मामले के बाद एक अन्य मामले में पुलिस ने रोहित जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कुछ देर में रोहित जोशी को कोर्ट में पेश करेगी।

दरअसल, बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर मामले में रोहित जोशी को कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन थाना बारादरी में एक अन्य मामले मेें रोहित जोशी पीओ चल रहा था। जिसके तहत रोहित जोशी पर पुलिस ने द्वारा एक और एफ़आइआर धारा 174 A दर्ज की थी। उसी के तहत पुलिस ने रोहित जोशी को गिरफ़्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रोहित जोशी को घर से उठाया है।