जालंधरः निगम चुनाव से पहले हेनरी को लगा बड़ा झटका, ये नेता आप पार्टी में हुआ शामिल

जालंधरः निगम चुनाव से पहले हेनरी को लगा बड़ा झटका, ये नेता आप पार्टी में हुआ शामिल

जालंधर/वरुणः नगर निगम चुनाव से पहले एक बार फिर से आप पार्टी ने कांग्रेस को झटका देना शुरू कर दिया है। इसी के चलते आज नार्थ से कांग्रेस नेता हेनरी के करीबी कमल कपूर को आप नेता दिनेश ढल्ल ने शामिल करवाया है। इस दौरान दिनेश ढल्ल के साथ उनके भाई और अन्य समर्थक मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले लोकसभा उपचुनाव में भी आप पार्टी ने कांग्रेस के कई नेताओं को पार्टी में शामिल करके बड़ा झटका दिया था। इस दौरान नए सासंद बने सुशील रिंकू को भी सीएम भगवंत मान ने आप पार्टी में शामिल करवाकर उन्हें लोकसभा उपचुनाव का टिकट दिया था। जिसके बाद सुशील रिंकू रिकॉ़र्ड वोटों से जीत हासिल कर कांग्रेस झटका दिया था।