Breaking News9 साल के बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, हालत नाजुक

9 साल के बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, हालत नाजुक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यूपी: आवारा पिटबुल डॉग ने 9 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। उसे बुरी से नोच डाला, जिसके कारण बच्चे मेरठ से दिल्ली रेफर करना पड़ा। गनीमत यह रही कि पिटबुल किसी और को घायल करता उसके पहले ही लोगों ने उसे पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, घायल बच्चे के परिवार वाले बहुत ही ज्यादा चिंतित हैं। दरअसल, घटना मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव नरहेड़ा में शाम को हुई थी।

गांव में रहने वाले शाहिद का 9 साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा पिटबुल कुत्ता वहां पर आ गया और शाहिद के बेटे पर झपट पड़ा। बच्चा कुत्ते से बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन पिटबुल ने उसे छोड़ा नहीं। खूंखार कुत्ते ने बच्चे के पेट, मुंह, पैर, हाथ, जांघ को बुरी तरह से नोच डाला। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुन परिवार और पड़ोस के लोग बाहर निकले तो उन लोगों ने किसी तरह से पिटबुल के जबड़े से बच्चे को छुड़ाया।

इसके बाद खूंखार पिटबुल को गांव के लोगों ने रस्सी और डंडे की मदद से पकड़ा और फिर एक कमरे में बंद कर दिया,जिससे वह किसी और पर हमला नहीं कर सके। पिता शाहिद अपने बेटे को तत्काल ही नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर बच्चे की बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। शाहिद का कहना है कि बेटे की हालत गंभीर है। उसे शरीर पर गहरे जख्म हुए हैं। खून भी बहुत वह गया है. बेटे को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...