.
Himachalफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन में उठे कई...

फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन में उठे कई मुददे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भारत ही नही बल्कि विश्व के 42 देशों में अपने व्यवसाय करने का अवसर

बददी / सचिन बैंसल : फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री हिमाचल इकाई की बैठक बददी में प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन के राष्ट्रीय महानिदेशक दीपक जैन ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। बैठक का आरम्भ संगठन के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने मुख्य अतिथियों के स्वागत भाषण से किया और कहा कि यह हमारा सौभाग्य है की आज हमें एफआईआई के राष्ट्रीय महानिदेशक का प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। दीपक जैन महानिदेशक ने अपने संबोधन में राज्य के उद्यमियों को बताया की फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री वर्तमान में 42  देशों में अपना कार्य कर रही है।

फेडरेशन का मुख्य उदेश्य  भारत के उद्योगों  को वैश्विक  मंच प्रदान करना है ताकि भारत का उद्यमी भी विदेशों में निर्विवाद व्यापर कर सके और भारत को नई ऊंचाइयां  पर स्थापित कर सके। उन्होंने कहा की भारत के उद्यमियों में हिमालय के समान उच्च क्षमता है जिसका सदुपयोग अति अनिवार्य है। इस हेतु हम अनेको देशों के उच्चधिकारियों के नित्य संपर्क में है जिससे हम भारतीय उद्यमी गुणवत्ता आधारित व्यापार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में सक्षम बन सकें। व्यापार केवल स्वयं  की आर्थिकी  के लिए ही नहीं अपितु देश की आर्थिकी को सुदृढ करने का रास्ता है । अनेक देशों में भारतीय उत्पाद  की आवश्यकता है । फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री उद्योग हितों के लिए तो तटपर है ही साथ में अनेक समाजिक कार्य करने में भी हमेशा समाज में अग्रणी भूमिका निभाती है। उन्होंने उद्यमियों का आहवान करते हुए कहा की हम अपने उद्योगों को गुणवत्ता आधारित उत्पाद बनाने में  अग्रणी भूमिका का निर्वहन करें, जिससे हम भारत के औद्योगिक क्षेत्र  का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाने में सहयोगी बनें। इससे पहले प्रदेश संगठन मंत्री रणेश राणा ने दीपक जैन का हिमाचल पहुंचने पर हिमाचल की सीमा पर स्वागत किया। मंच संचाल कुलवीर जमवाल ने किया और प्रदेश महामंत्री रामकिशन शर्मा ने पूरे साल की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस बैठक में फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया जिसमे राजीव कसंल को राट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया तथा  अर्चना त्यागी (निदेशक , हिमालय गोल्ड बेवरेजेस , नालागढ़ ) को हिमाचल इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अर्चना त्यागी के आवाहन व आग्रह पर कृषि आधारित वस्तुओं के उचित व्यापरीकरण हेतु अगली बैठक कुल्लू  में आयोजित की जायेगी जिससे हिमाचल के दूरदराज में बसे किसानो को  भी व्यापार का उचित समाधान मिल सके। धन्यवाद प्रस्ताव में  इंडियन हर्बल रेमीडीज के प्रबन्धक श्रीकांत ने मुख्य अतिथियों का प्रदेश में पधारने पर आभार व्यक्त किया व हिमचल की दैवीय परम्परा पर प्रकाश डालते हुए  कहा की  देव भूमि हिमाचल को औद्योगिक क्षेत्र बददी ने वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया है।   राष्ट्रीय महानिदेशक ने हिमाचल इकाई को शीघ्र अपने सदस्यों की संख्या 300 से ज्यादा करने का आहवान सबसे किया। इसके बाद पांवटा साहिब व ऊना जिले में भी संगठन को सक्रिय किया जाएगा। इस प्रांत बैठक में प्रदेश के अनेक उद्यमियों ने भाग लिया जिसमें  चिरंजीव ठाकुर, राम किशन शर्मा, राजीव कंसल, अर्चना त्यागी ,रमेश दुबे, सतीश सिंगला, विचित्र सिंह, पुशपेंद्र सिंह, रोहित कुमार, निर्मल सिंगला, तरसेम शर्मा, नेत्र प्रकाश,ज्योति गिरी, सुमित सिंगला, कुलवीर जम्वाल ,अभिसेक शर्मा, श्रीकांत,वेद प्रकाश ,सुशांत गुप्ता ,डॉ शैलेंद्र सुरेंदर अत्री तथा राज्य संगठन महामंत्री रणेश राणा भी  उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

डी.सी. कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या का प्रयास करने वाला व्यक्ति आदतन अपराधी : एस.एस.पी. डॉ. रवजोत ग्रेवाल

चंडीगढ़ः डिप्टी कमिश्नर कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या के प्रयास संबंधी तथ्यों को स्पष्ट करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

एशियाई हॉकी फेडरेशन ने Cm Mann को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को, फाइनल 2 और 3 अक्टूबर को चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय...

Punjab News: DCP का सख्त आदेश, बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर में गाड़ियों के  नंबर प्लेट पर  DCP Akarshi Jain की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए...

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 244वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के...