Breaking Newsशादी की तैयारियों के दौरान हुए जोरदार धमाके, कई घायल

शादी की तैयारियों के दौरान हुए जोरदार धमाके, कई घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राजस्थान: बाड़मेर में एक दर्दनाक घटना हुई. जहां शादी वाले घर में पाठ बिठाई की रस्म हुई थी. 13 मई को दो बेटियों की बारात आनी थी। लेकिन शादी से तीन दिन पहले जोरदार धमाके हुए। दरअसल, 3 गैस सिलेंटर फटने हाराकार मच गया। शादी वाले घर में रखा सारा सामना, कपड़े, बर्तन, गहने सब कुछ जलकर खाक हो गया। परिवार के लोगों ने किसी तहर से बचकर अपनी जान बचाई। इस घटना में तीन महिलाएं घायल हुईं है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह घटना चौहटन थाना क्षेत्र के साईंयों का तला नेतराड गांव में हुई। बताया जा रहा है कि जेठाराम के घर 13 मई को दो बेटियां मली और मांगी की शादी थी। घर में शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए थे और मेहमानों के आने का दौर भी शुरू हो चुका था। बुधवार दोपहर को महिलाएं गीत गा रही थी। घर के पीछे बने छपरे में मेहमानों के लिए चाय बन रही थी। इसी दौरान गैस रिसाव होने के कारण एक के बाद एक तीन सिलेंडर धमाकों के साथ फट गए। हालांकि, सिलेंडर के तेज धमाकों के कारण तीन महिलाएं अचेत हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि कच्चे झौंपों ने जल्द ही आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पास के कुंए से पानी निकाला और किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। फिर ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि सोने, चांदी के गहने 4 लाख की नगदी, कपड़े समेत शादी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

इस मामले पर एएसआई नेनाराम ने बताया कि साइयों का तला गांव में शादी के घर में गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते आग लग गई। जिसके बाद एक के बाद एक तीन सिलेंडर में विस्फोट हो गया। आगजनी के चलते 3 महिलाओं समेत 4 लोग घायल हुए हैं। चारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगजनी के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची. पीड़ित परिवार का काफी नुकसान हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...