Amritsarजालंधर : भाजपा नेता के भाई पर युवती ने लगाए दुष्कर्म...

जालंधर : भाजपा नेता के भाई पर युवती ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण : भाजपा जिला जालंधर देहाती के प्रधान के छोटे भाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। देहात प्रधान के भाई पर युवती ने दुष्कर्म के संगीन आरोप लगाए है। पीड़िता ने इस मामले को लेकर थाने में केस भी दर्ज कराया है। शिकायत में पीड़िता का कहना है कि देहात के प्रधान के भाई ने उसे विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं उसने उसे रास्ते से हटाने के लिए पहले होटल में और फिर खेत में ले जाकर मारपीट के भी आरोप लगाए है। युवती का कहना है कि वहां खेतों में स्थानीय लोगों के आ जाने से आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती का आरोप है कि आरोपी की मां ने भी उसे अपना मुंह बंद रखने की धमकियां भी दी है।

पीड़िता का आरोप है कि देहात प्रधान के भाई के बारे में उसे कुछ महीने बाद पता चला कि नशे का भी आदि है और चिट्टे का भी सेवन करता है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिछले 1 वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे गत शाम फोन करके बुलाया और कार में बिठाकर कहने लगा कि वह मां और पत्नी से उसे मिलवा कर सब कुछ बता देगा। जैसे ही वह कार में बैठी तो पहले वह उसे गोराया के एक होटल में ले गया जहां उसने उसके साथ पहले दुष्कर्म किया और बाद में उसके साथ मारपीट की। होटल के लोगों ने जब उसकी चिखने की आवाजें सुन ली तो वह उसे कार में बैठा कर दोपहर को निकल पड़ा और रास्ते में सुनसान जगह देख कार को रोक पहले उसका इंटें मार कर मोबाईल फोन तोड़ दिया।

उस फोन में उन दोनों की कई आपातिजनक तस्वीरें और क्लिप थे। पीड़िता ने आरोप लगाए कि उसके बाद आरोपी उसे खेतों में ले गया और वहां पर उसने उसका गला दबा कर मारने की कोशिश की, लेकर गनीमत रही कि वहां नजदीकी खेतों में काम कर रहे किसान वहां पहुंच गए। जिसकी मदद से वहां से बचकर निकली। सिविल अस्पताल में इलाज दौरान युवती ने बताया कि 1 साल पहले उसकी पहचान भाजपा देहात के प्रधान के छोटे भाई से हुई थी। अतरंगी उसे यह कहता रहा कि मैं उसे पसंद करता है और उसे शादी करना चाहता है। लेकिन जब युवती को पता चला कि वह शादीशुदा है। अपनी पत्नी को तलाक देने की बात उसे कहने लगा। ज्योति ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे शादी करने के झूठे वादे और विदेश ले जाने झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...