Breaking News5 स्टार होटल में पुलिस ने दी दबिश, सेक्स रैकेट चलाने के...

5 स्टार होटल में पुलिस ने दी दबिश, सेक्स रैकेट चलाने के मामले में 2 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नागपुर : वर्धा रोड स्थिति एक फाइव स्टार होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने इस मामले में संलिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी के दौरान तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया गया। जानकारी के मुताबिक इस धंधे में शामिल युवतियों में एक उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। जबकि 2 लड़कियां दिल्ली की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नागपुर के सोनेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। 

नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को पांच सितारा होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली। इस जानकारी में पुलिस को बताया गया कि कुछ लोग शहर में व्हाट्सऐप के जरिए ऑनलाइन देह का व्यापार कर रहे हैं। सबकुछ व्हाट्सऐप पर ही फिक्स हो रहा है। ग्राहक से लेकर इस व्यवसाय में शामिल सबी लोग इसी माध्यम से हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहे हैं जो कि नागपुर के बड़े लोगों को लड़कियां सप्लाई कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले तो बोगस ग्राहक को भेजकर इस मामले को कंफर्म किया।

इस दौरान पुलिस को पता चला कि 3 युवतियों का सौदा 2 अलग-अलग दलालों ने किया है। जैसे ही दलालों ने बोगस ग्राहकों को वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया तो वहां घात लगाकर बैठी नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम और सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने इन्हें पकड़ लिया। इस दौरान बंटी उर्फ बिलाल अहमद और राजकुमार गडलेवार नाम के दलाल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं होटल के दो अलग अलग कमरों से 3 युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। इनमें से 2 युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं जबकि एक उज्बेकिस्तान की रहने वाली है जो इस गोरखधंधे के लिए नागपुर बुलाई गई थी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...