Breaking Newsपंजाब: Amritpal Singh की जेल से आई चिट्ठी सामने, सरकार पर...

पंजाब: Amritpal Singh की जेल से आई चिट्ठी सामने, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डिब्रूगढ़: असम की जेल में बंद अलगाववादी अमृतपाल सिंह समेत ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के उसके अन्य साथियों के परिवार के लोगों ने डिब्रूगढ़ जेल में वीरवार को उनसे मुलाकात की। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के कार्यकारी सदस्य और वकील भगवंत सिंह सियालका और एक अन्य वकील सिमरनजीत सिंह भी इन कैदियों के परिवार के सदस्यों के साथ थे। अमृतपाल ने कहा है कि जेल में उसके हौसले बुलंद हैं।

अमृतपाल ने जेल के अंदर सियालका को गुरुमुखी में लिखा एक पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा कि सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद से मैं यहां ‘चरदी कला’ (मेरे हौसले बुलंद हैं) में हूं। अपने संगठन के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामलों का जिक्र करते हुए अमृतपाल ने पंजाब सरकार पर सिखों के खिलाफ ‘कई फर्जी मामले’ दर्ज करने का आरोप लगाया। एसजीपीसी ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए अमृतपाल और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के अन्य सदस्यों पर कार्रवाई की गई।

आल इंडिया एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि पंजाब में अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी सही समय पर हुई है। उसने सिर्फ अमेरिका से फंडिंग प्राप्त करने के लिए पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की है तथा सिखों को भी बदनाम कर रहा है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के समय बहुत सूझबूझ से काम लिया है। किसी प्रकार की कोई मर्यादा भंग नहीं हुई। पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब से बाहर रहकर ही उसकी गिरफ्तारी की है जोकि एक सराहनीय कदम है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...