Breaking Newsकॉलेज से एग्जाम देकर निकल रहे छात्र नेता की मौत से मचा...

कॉलेज से एग्जाम देकर निकल रहे छात्र नेता की मौत से मचा बवाल, पुलिस कर्मी सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में मंगलवार को एक छात्र नेता की लाठी-डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई। छात्रनेता समाजवादी पार्टी की छात्र ईकाई से संबंधित थे। शहर कोतवाली इलाके में एक डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार से परीक्षा देकर निकल रहे छात्र नेता समेत दो लोगों पर हमला किया गया। हमले के बाद एक छात्रनेता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के सतीश चन्द्र महाविद्यालय के गेट से मंगलवार को बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देकर निकल रहे हेमंत यादव (23) व आलोक यादव (20) पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने दोनों छात्रों को गंभीर हालत होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन वाराणसी ले जाते समय हेमंत यादव की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की गई है तथा जापलिनगंज पुलिस चौकी के प्रभारी वरुण राकेश को निलंबित कर दिया गया है। सपा के जिला मीडिया प्रभारी सुशील पांडेय ने बताया कि हेमंत यादव पार्टी से जुड़ा सतीश चन्द्र महाविद्यालय का छात्र नेता था। सपा के प्रवक्ता मनोज काका ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि सतीश चन्द्र महाविद्यालय से परीक्षा देकर निकल रहे छात्र नेता हेमंत यादव की ‘सरकार संरक्षित’ अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि ‘‘यह बहुत भयावह व दुखद है और हम सभी बहुत मर्माहत हैं व दोषियों के खिलाफ यथाशीघ्र कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...