Amritsarजालंधरः गग्गू बलाचोरिया गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

जालंधरः गग्गू बलाचोरिया गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जेल से ही चल रहा था नशे और हथियारों का कारोबार

जालंधर, वरुण/हर्षः देहात थाना फिल्लौर की पुलिस ने गग्गू बलाचोरिया गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल और 9 जिंदा रौंद बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि थाना फिल्लौर के इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार को गुप्ता सूचना मिली थी कि गग्गू बलाचोरिया जो कत्ल केस में लुधियाना जेल में बंद है। वह जेल में बैठा नाजायज हथियारों और नशे की सप्लाई का नेटवर्क अपने गैंग के सहारे पंजाब के अलग-अलग शहरों में चला रहा है और उसकी गैंग के कुछ सदस्य फिल्लौर के एरिया में वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। इस दौरान इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने देर रात अलग-अलग टीमों का गठन कर शहर में नाकेबंदी करवाई हुई थी।

नाकेबंदी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बुलेट सवार 3 युवकों को रुकने का ईशारा किया तो वह नाका देख भागने लगे। जिस दौरान एक व्यक्ति को काले रंग के बुलेट सहित काबू कर लिया और दो व्यक्ति जखीरा फिल्लौर की झाड़ियों में भागने में कामयाब हो गए। मौके पर पकड़े गए संदीप कुमार उर्फ सैंडी  पुत्र धर्मपाल निवासी भोपाराये थाना गोराया की तालाशी लेने पर उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल और 2 जिंदा रौंद बरामद हुए। इस दौरान मौके पर भागे हुए नरिंदर सिंह उर्फ राजन पुत्र गुरमुख सिंह निवासी पधियाना जिला जालंधर को काबू करके उसके कब्जे से 1 पिस्टल .32 बोर सहित 2 जिंदा रौंद बरामद किए।

इस आप्रेशन के काफी समय बीत जाने के बाद नवांशहर रोड़ से लसाड़ा रोड़ पर एक व्यक्ति विक्की संधू पुत्र गुरमुख सिंह निवासी झुगियां को 2 जिंदा रौंद सहित काबू किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह गग्गू के ईशारों पर ही वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने जतिंदर सिंह उर्फ गग्गू बलाचौरिया पुत्र कश्मीर सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लुधियाना जेल से लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि जेल में उसकी मुलाकात विक्की संधू से हुई और जब संधू जमानत पर बाहर निकला तो उसने मध्य प्रदेश जाकर अवैध हथियारों का कारोबार शुरू कर दिया। आरोपी विक्की संधू के ऊपर भी लड़ाई-झगड़े के कई मामले दर्ज है। 


 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...