Breaking NewsNetflix का पासवर्ड शेयर करने पर लगेगा एक्सट्रा चार्ज, लिस्ट जारी

Netflix का पासवर्ड शेयर करने पर लगेगा एक्सट्रा चार्ज, लिस्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः नेटफ्लिक्स ने कनाड़ा, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्पेन में पासवर्ड शेयररिंग फीचर को रोलआउट कर दिया है। मतलब ये कि पासवर्ड शेयर करने पर इन देश के लोगों को एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। भारत में भी मार्च के लास्ट तक शेयरिंग फीचर रोलआउट हो सकता है। नेटफ्लिक्स हर एक अकाउंट की प्राइमरी लोकेशन सेट करेगा। उसी के हिसाब से तय होगा कि एक लोकेशन पर रहने वाले लोग अकाउंट का इस्तेमाल कर पाएं। घर के बाहर लोगों के साथ पासवर्ड शेयर करने पर स्टैंडर्ड और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा। बाहरी यूजर्स को जोड़ने पर कनाडा में 7.99 डॉलर, न्यूजीलैंड में 7.99 डॉलर, पुर्गताल में 3.99 यूरो और स्पेन में 5.99 यूजर्स चार्ज देना होगा।

नेटफ्लिक्स अपने यूजर्स के अकाउंट में एक नई सुविधा देने जा रहा है। इसकी मदद से यूजर्स ये जान सकेंगे कि उनके नेटफ्लिक्स अकाउंट को कौन और कहां से इस्तेमाल कर रहा है। इस तरह यूजर्स अपने चोरी से आपका अकाउंट चलाने वाले यूजर्स को ब्लॉक कर पाएंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अक्टूबर में अपनी रिपोर्ट जारी करते वक्त कहा था- फाइनली, हमने अकाउंट शेयरिंग करने वाले यूजर्स से एक्स्ट्रा चार्ज करने का फैसला किया है। 2023 की शुरुआत से ही बड़े लेवल पर इन यूजर्स से एक्स्ट्रा फीस ली जाएगी। कंपनी ने बताया कि प्लेटफॉर्म के स्लो ग्रोथ का सबसे बड़ा कारण पासवर्ड शेयरिंग रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ही अब फ्यूचर है। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी 2023 की शुरुआत से ही उन यूजर्स से एडिशनल फीस लेगा, जो अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड शेयर करते हैं।

नेटफ्लिक्स के ऑफिसर ने कहा था, ‘एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का फ्यूचर ही OTT प्लेटफॉर्म हैं। दूसरे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म मालिक अपने प्रोडक्ट को ग्रो करने के लिए अरबों डॉलर खर्च कर रहे हैं। इस वक्त उन्हें प्रॉफिट नहीं मिल रहा है। लेकिन फ्यूचर में इस पर बहुत ज्यादा प्रॉफिट मिलने वाला है।’ नेटफ्लिक्स ने नए प्लान की कीमत अब तक जारी नहीं की है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नए प्लान की मंथली कीमत 3 से 4 डॉलर (करीब 249 से 332 रुपए) के बीच हो सकती है। जो यूजर्स एक्स्ट्रा फीस नहीं देना चाहते, वे नेटफ्लिक्स के माइग्रेशन टूल का यूज कर सकते हैं। इस टूल की मदद से यूजर्स आसानी से अपनी प्रोफाइल ट्रांसफर कर सकेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...