Breaking Newsदो पक्षों में टकराव दौरान SP पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

दो पक्षों में टकराव दौरान SP पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुरः छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले 10 दिनों से धर्मांतरण का मामला गरमाते जा रहा है। दो समुदाय के बीच लगातार विवाद और मारपीट की स्थिति पैदा हो रही है। नए साल के पहले ही दिन नारायणपुर के एड़का थाना क्षेत्र के गोर्रा गांव में भी धर्मांतरण को लेकर दो समुदाय के बीच जमकर विवाद हुआ। वहीं, सोमवार को गुस्साई भीड़ में स्थानीय पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार पर भी हमला कर दिया जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आदिवासी और आदिवासी ईसाई समाज के बीच जारी टकराव अब और बढ़ गया है। कथित धर्मांतरण के मामले को लेकर दो पक्षों में तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से दर्जनों लोग घायल हो गए, नारायणपुर में साल के पहले दिन की शुरुआत में ही दो पक्षों में भारी तनाव के हालत देखने को मिले। गुस्साए भीड़ और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हो गई। जिसमें एडका थाना प्रभारी भुनेश्वर जोशी घायल हो गए। वहीं नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार पर भी गुस्साए लोगों ने हमला कर दिया जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

इस पूरे घटना में नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार का कहना है कि आज आदिवासी समाज ने एक मीटिंग रखी गई थी जिसमें मेरे एसपी और स्थानीय कलेक्टर ने मीटिंग में समाज को समझाया, तभी कुछ लोग चर्च की ओर पहुंचकर हमला कर दिए तो मैं भी अपनी पुलिस टीम के साथ वहां पर मौके पर पहुंच गया। किसी ने एसपी सदानंद कुमार के सिर पर पीछे से आकर किसी ने हमला कर दिया जिससे उसने सिर में चोट आ है। इसके बाद भी गुस्साए लोगों को एसपी ने शांत कराने की कोशिश की। साथ ही वहां पर लगी भीड़ को वहां से हटाया गया।

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले 10 दिनों से धर्मांतरण का मामला गरमाते जा रहा है। दो समुदाय के बीच लगातार विवाद और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। माओवादियों की भारी मौजूदगी वाले इलाके नारायणपुर में धर्म परिवर्तन को लेकर आदिवासी समाज एक बार आमने-सामने आ गए है। 19 दिसंबर को अपने घरों से निकाल कर आदिवासी जिला कलेक्टर से मिलने के लिए नारायणपुर जिला मुख्यालय पहुंचे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...