Entertainmentप्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बद्दी में लगा शिविर

प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बद्दी में लगा शिविर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दून के विधायक राम कुमार  चौधरी ने किया शिविर का शुभारंभ

बददी/सचिन बैंसल: दून  के विधायक राम कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित करें। जिन पंचायतों के एनओसी लंबित है उन्हें  जल्द निपटाए।  यह बात विधायक ने तहसील कार्यालय बद्दी में आयोजित सुशासन सप्ताह – ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से लोगों को घर द्वार पर बेहतर सेवा देने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का लगभग 200 लोगों ने अपने कार्य करवाए।

विधायक ने के समक्ष मानपुरा के प्रधान नाम देव, पट्टा प्रेम चंद, हरिपुर संडोली की प्रधान बेबी रानी, ढेला की प्रधान नीलम कुमारी बरोटीवाला के प्रधान हंसराज कैथ ने अपनी पंचायत की समस्याएं विधायाक के समक्ष रखी जिस पर विधायक ने मौके पर  अधिकारियों को इन समस्याओं को जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। व्यापार मंडल के प्रधान संजीव कौशल ने बद्दी साई मार्ग पर रेहड़ी फड़ी की समस्या को उठाया जिस पर विधायक ने मौके पर डीएसपी प्रियंक गुप्ता को उचित कार्रवार्ई करने के निर्देश दिए गए। 

तहसीलदार राजेश कुमार जरयाल ने बताया कि शिविर के दौरान 63 विभिन्न प्रमाण पत्र और शपथ पत्र, 4 रजिस्ट्रेशन, 7 हलफनामा, 55 इंतकालात, 9 बुढ़ापा  पैंशन प्रार्थना पत्र, 10 परिवार रजिस्टर नकल, 02 मृत्यु प्रमाण पत्र, 20 आधार कार्ड, और 05 जमाबंदी नकल बनाए गए। शिविर में 09 शिकायत पत्र लोगों की ओर से प्रस्तुत किए गए जिन्हें सम्बन्धित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया। 

इस मौके पर नायब तहीसलादर गोपाल कृष्ण, अधीक्षक रणदीप ठाकुर, सहायक अभियंता दिगविजय, जल शक्ति विभाग अभियंता चमन लाल, लोनिवि के सहायक अभियंता मनीष कुमार, बीडीओ गौरव धीमान, डीेएसपी प्रियंक गुप्ता समेत विभिन्न विभागों को अधिकारी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Indonesia के इस द्वीप में नाव में लगी भीषण आग, 5 लोगों की गई जान, देखें वीडियो

41 लोग अभी भी लापता नई दिल्ली: इंडोनेशिया के मदुरा...

Fatty Liver का कारण बनेंगी आपकी ये आदतें, ऐसे रखें अपना Liver Healthy

सेहत: गलत-खान पान के चलते काफी लोग फैटी लिवर...

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव...

चेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

लाइफस्टाइल: बिजी शैड्यूल के चलते काफी लोग अपनी स्किन...

Indonesia के इस द्वीप में नाव में लगी भीषण आग, 5 लोगों की गई जान, देखें वीडियो

41 लोग अभी भी लापता नई दिल्ली: इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक नाव में आग लग...

‘मेरी बेटी के लिए यह नया जन्म है’ PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली लड़की की मां ने दिया बयान

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले वायरल वीडियो में नजर आने वाली नाबालिग लड़की की...

Fatty Liver का कारण बनेंगी आपकी ये आदतें, ऐसे रखें अपना Liver Healthy

सेहत: गलत-खान पान के चलते काफी लोग फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं। लिवर की बीमारी की...

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव फतेहपुर सियालवा के अंदर उस दौरान हड़कंप मच गया जब...