Breaking NewsMPs और MLAs के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच में देरी पर...

MPs और MLAs के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच में देरी पर हाईकोर्ट की सरकारों को फटकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब-हरियाणा के पूर्व और मौजूदा सांसदों-विधायकों के खिलाफ चल रहे मामलों में अभी जांच तक पूरी न होने पर हाईकोर्ट ने दोनों राज्य सरकारों (पंजाब और हरियाणा) को फटकार लगाते हुए कहा कि इन माननीयों के खिलाफ दर्ज मामलों की अलग ही तरह से जांच चल रही है और इसमें जांच एजैंसियों की निष्क्रियता साफ दिखाई दे रही है। हाईकोर्ट ने कहा कि 1998, 2013 और 2015 में दर्ज मामलों में भी अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है जबकि तय कानून के तहत इन मामलों की जांच पूरी हो जानी चाहिए थी।

हाईकोर्ट इन मामलों की जल्द से जल्द जांच पूरी करने के आदेश दे चुका है। इन आदेशों के बाद भी अब जो स्टेटस रिपोर्ट दायर की गई है, वह संतोषजनक नहीं है। लिहाजा हाईकोर्ट ने अब सरकार को एक और अवसर देते हुए इन मामलों की कब तक जांच पूरी हो जाएगी उसकी जानकारी मामले की अगली सुनवाई पर दिए जाने के आदेश दे दिए हैं। पंजाब सरकार की तरफ से स्टेटस रिपोर्ट दायर कर बताया है कि पंजाब के पूर्व और मौजूदा सांसदों/विधायकों के खिलाफ 99 केसों में राज्य की अलग-अलग अदालतों में ट्रायल चल रहा है और 42 केसों में अभी जांच जारी है जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। इन केसों की पूरी जानकारी हाईकोर्ट को दे दी गई है।

बता दें कि पिछली सुनवाई पर इन मामलों में पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों ने स्टेटस रिपोर्ट दायर नहीं की थी, तब हाईकोर्ट ने दोनों राज्यों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा चेतावनी दे दी थी कि अगर अगली सुनवाई तक भी मांगी गई जानकारी नहीं दी गई तो दोनों राज्यों पर भारी जुर्माना लगा दी जाएगा। इससे पहले पंजाबसरकार ने हाईकोर्ट को बताया था कि इस समय पंजाब में पूर्व और मौजूदा सांसदों/विधायकों के खिलाफ दर्ज 48 केसों की जांच अभी जारी है और 89 केस अलग-अलग अदालतों में चल रहे हैं, इस सूची में मौजूदा आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ दर्ज मामले भी शामिल किए गए थे, जो अभी हाल ही में विधायक बने हैं इनके अलावा 89 ऐसे केसों की भी जानकारी दी गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...