Amritsarपंजाब: रेल रोको आंदोलन के तहत किसानों ने इन 17 जगह पर...

पंजाब: रेल रोको आंदोलन के तहत किसानों ने इन 17 जगह पर किया चक्का जाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर :वरुण- किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने एक बार फिर पंजाब भर में रेल रोकने का एलान कर 17 जगह पर चक्का जाम कर दिया है। अमृतसर, तरनतारन, खड़ूर साहिब, पट्टी, खेमकरण, फिरोजपुर, गुरु हर सराय, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, होशियारपुर, गुरदासपुर, बटाला, कपूरथला, सुभानपुर, सुल्तानपुर और जालंधर लोहिया की रेलवे लाइनों पर किसानों ने धरना लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर से सरकार के खिलाफ पुतला फूंक कर किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।  जिनमें श्री मुक्तसर साहिब, मानसा, मलेरकोटला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रुपनगर और नाभा जिला शामिल है। किसान कमेटी ने कहा कि पंजाब व केंद्र की सरकारें किसानों की मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। मजबूरन किसानों को रेल रोको आंदोलन करना पड़ रहा है। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य में 17 स्थानों पर किसान ट्रेनों का चक्का जाम किया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के राज्य महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब के किसान आज तीन घंटे रेल सेवा ठप रखेंगे। किसानों का विरोध कुछ दिन पहले केंद्र सरकार के बिजली से संबंधित अधिसूचना के बाद शुरू हुआ है। इसके तहत सरकार ने बिजली वितरण का काम निजी हाथों में देने का फैसला लिया है।

किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार अब बिजली वितरण का काम निजी घरानों को देने वाली है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ किसानों की अन्य मांगें व बढ़ रही महंगाई का भी मुद्दा होगा। पंधेर ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार बिजली का वितरण निजी कंपनियां करेंगी। बिजली वितरण का अधिकार राज्य सरकारों को है लेकिन यह नोटिफिकेशन जारी कर केंद्र सरकार इसे भी अपने हाथ में ले रही है और काम चहेतों को दे रही है। उन्होंने कहा कि रुपये की कीमत सबसे निचले स्तर पर तकरीबन 81 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गई है। फरवरी 2022 से लेकर अब तक का अंतर करीब 6 रुपये है लेकिन इसके नुकसान आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे। रुपया गिरने से खेती करना महंगा हो जाएगा। बीज से लेकर दवा तक महंगी हो जाएंगी। तेल के दाम बढ़ जाएंगे। इससे महंगाई बढ़ेगी और आम आदमी ही पिसेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...