Himachalकलाकारों ने मुच्छाली व थानाकलां पंचायत में दी क्षय रोग की जानकारी

कलाकारों ने मुच्छाली व थानाकलां पंचायत में दी क्षय रोग की जानकारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों ने टीवी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत मुच्छाली व थानाकलां में गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने बताया कि क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है जो आमतौर पर फेफड़ों पर हमला करती है। फेफड़ों की टीवी एक मरीज से दूसरे लोगों में खांसने या छींकने से फैलती है। टीवी बाल, नाखून और दांत को छोड़कर शरीर के किसी भी भाग में हो सकती है। अगर किसी को 2 सप्ताह से अधिक खांसी है या शाम के समय बुखार आ रहा हो या भूख नहीं लग रही हो, बजन लगातार कम हो रहा हा,े रात को पसीना आना, छाती में दर्द होना व खांसी में खून आने की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बलगम चेक करवाएं।
टीवी की जांच सभी सरकारी अस्पतालों में आधुनिक मशीनों से फ्री की जाती है। उन्होंने बताया कि टीवी लाईलाज बीमारी नहीं है इसका इलाज पूर्णतया संभव है  सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में टीवी के लिए डॉट्स की दवाई मुफ्त उपलब्ध है। 6 महीने तक लगातार दवाई खाने से टीवी ठीक हो जाती है और दवाई बीच में छोड़ने पर 2 साल खानी पड़ती है। टीवी के मरीजों को हर महीने पोषण आहार के लिए 500 रूपये दिए जाते हैं। इसके अलावा  बिगड़ी हुई टीवी के मरीजों को 500 प्रति महीने 2 साल तक एनटीईपी द्वारा तथा 1500 रुपए प्रतिमाह मुख्यमंत्री क्षय निवारण योजना द्वारा दिया जाता है।  इस अवसर पर ग्राम पंचायत मुछाली प्रधान विजय शर्मा, उपप्रधान अजय, ग्राम पंचायत थाना कला प्रधान सरोज कुमारी, वार्ड सदस्य मेहर चन्द, मनोहर व रणजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026ः बेटियों का गोल्डन पंच, सात गोल्ड समेत भारत के 16 पदक

नई दिल्लीः कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन भारतीय मुक्केबाजों...

Punjab News: धार्मिक सजा पूरी न करने जसदीप सिंह अब नहीं पहन सकेंगे निहंग बाणा, देखें वीडियो

अमृतस​रः पंजाब में अश्लील फोटो वायरल होने से सुर्खियों...

Punjab News: अर्बन स्टेट पुलिस पोस्ट पर धमका, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

बटालाः बटाला में देर रात अर्बन स्टेट पुलिस पोस्ट...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026ः बेटियों का गोल्डन पंच, सात गोल्ड समेत भारत के 16 पदक

नई दिल्लीः कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन भारतीय मुक्केबाजों का जलवा देखने को मिला है। प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया,...

Punjab News: धार्मिक सजा पूरी न करने जसदीप सिंह अब नहीं पहन सकेंगे निहंग बाणा, देखें वीडियो

अमृतस​रः पंजाब में अश्लील फोटो वायरल होने से सुर्खियों में आए निहंग जसदीप सिंह अब निहंग बाणा नहीं पहन...

Punjab News: अर्बन स्टेट पुलिस पोस्ट पर धमका, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

बटालाः बटाला में देर रात अर्बन स्टेट पुलिस पोस्ट पर एक धमाके की पुष्टि बब्बर खालसा इंटरनेशनल कर रहा...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...