HaryanaMukesh Ambani और Gautam Adani को बड़ा 'नुकसान'!

Mukesh Ambani और Gautam Adani को बड़ा ‘नुकसान’!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में उठा-पटक का दौर चल रहा है। प‍िछले चार द‍िन से जारी ग‍िरावट के बीच बाजार में मंगलवार को भी कमजोरी हावी है। प‍िछले चार सत्र में सेंसेक्‍स 2,574 अंक लुढ़क गया और न‍िवेशकों को इस दौरान 13 लाख करोड़ से ज्‍यादा का नुकसान हुआ। सोमवार को सेंसेक्स 953.70 अंक लुढ़ककर 57,145.22 प्‍वाइंट पर बंद हुआ। लेक‍िन बाजार की इस ग‍िरावट से देश की अरबपत‍ियों को गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को भी भारी नुकसान हो रहा है।

शेयर बाजार में सोमवार को आई बड़ी गिरावट ने गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में सेंध लगा दी। इससे दोनों का ही दुनिया के अरबपतियों में रुतबा कम हुआ है। गौतम अडानी अरबपतियों की लिस्ट में खिसक कर तीसरे पायदान पर आ गए हैं। फोर्ब्‍स र‍ियल टाइम ब‍िलेन‍ियर इंडेक्‍स में उनसे ऊपर बर्नार्ड अर्नाल्ट और एलन मस्‍क हैं। वहीं ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में जेफ बेजोस ने उन्‍हें पछाड़कर दूसरे स्‍थान पर कब्‍जा कर ल‍िया है।

मुकेश अंबानी की संपत्‍त‍ि में 2.6 ब‍िल‍ियड डॉलर की ग‍िरावट आई है और वह फोर्ब्‍स र‍ियल टाइम ब‍िलेन‍ियर इंडेक्‍स में आठवें नंबर पर हैं। लेक‍िन अब ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की बात करें तो वह यहां पर टॉप 10 से बाहर 11वें नंबर पर हैं। यहां पर उनकी कुल संपत्‍त‍ि 82.4 ब‍िल‍ियन डॉलर बताई गई है। ब्लूमबर्ग में उनसे आगे 82.9 ब‍िल‍ियन डॉलर की संपत्‍त‍ि के साथ लेरी एल‍िसन हैं।

फोर्ब्‍स र‍ियल टाइम ब‍िलेन‍ियर इंडेक्‍स में गौतम अडानी की कुल संपत्‍त‍ि 142.1 ब‍िल‍ियन डॉलर है। वहीं, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार वह 135 ब‍िल‍ियन डॉलर की संपत्‍त‍ि के माल‍िक हैं। आपको बता दें फेड र‍िजर्व की तरफ से ब्‍याज दर में वृद्धि करने के बाद अमेर‍िकी बाजार में लगातार ग‍िरावट का दौर चल रहा है।

यूएस मार्केट के ग‍िरने से टेस्ला, गूगल, अमेजन, माइक्रो सॉफ्ट जैसी कंपनियों के निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। घरेलू मार्केट में आई गिरावट से देश के अरबपतियों का खजाना खाली हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Indonesia के इस द्वीप में नाव में लगी भीषण आग, 5 लोगों की गई जान, देखें वीडियो

41 लोग अभी भी लापता नई दिल्ली: इंडोनेशिया के मदुरा...

Fatty Liver का कारण बनेंगी आपकी ये आदतें, ऐसे रखें अपना Liver Healthy

सेहत: गलत-खान पान के चलते काफी लोग फैटी लिवर...

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव...

चेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

लाइफस्टाइल: बिजी शैड्यूल के चलते काफी लोग अपनी स्किन...

Indonesia के इस द्वीप में नाव में लगी भीषण आग, 5 लोगों की गई जान, देखें वीडियो

41 लोग अभी भी लापता नई दिल्ली: इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक नाव में आग लग...

‘मेरी बेटी के लिए यह नया जन्म है’ PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली लड़की की मां ने दिया बयान

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले वायरल वीडियो में नजर आने वाली नाबालिग लड़की की...

Fatty Liver का कारण बनेंगी आपकी ये आदतें, ऐसे रखें अपना Liver Healthy

सेहत: गलत-खान पान के चलते काफी लोग फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं। लिवर की बीमारी की...

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव फतेहपुर सियालवा के अंदर उस दौरान हड़कंप मच गया जब...