Himachalपुलिस कार्रवाई से नाखुश मृतका के परिजनों ने किया रोड जाम

पुलिस कार्रवाई से नाखुश मृतका के परिजनों ने किया रोड जाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ससुरालियों पर बेटी को ज़हरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव चंदपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की मौत के विरोध स्वरूप मायके पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए प्रदर्शन किया। मृतका के परिजनों ने चंदपुर में टाहलीवाल-पालकवाह रोड़ जाम करते हुए पुलिस प्रशासन व स्थानीय नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। मृतका के परिजनों का आरोप है कि बेटी को ससुराल पक्ष ने जहर देकर मार दिया, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने पर भी आरोपीयों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
परिजनों द्वारा किए गए प्रदर्शन व रोड़ जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
मृतका के पिता चंदपुर निवासी फतेह सिंह ने बताया कि बेटी बबीता देवी की शादी 5 वर्ष पहले कुठारबीत निवासी रामपाल के साथ हुई थी। मेरी बेटी के दो वच्चे है। उन्होंने बताया कि बेटी को पिछले काफी समय से ससुराल वाले नजायज तंग करते थे। हमने कई बार समझाया था, लेकिन गत सोमवार को बेटी ने अपने पति रामपाल, सास, ससुर व जेठानी की प्रताडऩा से तंग आकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। फतेह सिंह का कहना है कि बेटी के जहर निगलने की सूचना भी ससुराल पक्ष से नहीं, बल्कि किसी अन्यों से उन्हें प्राप्त हुई थी।  उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन आज दिन तक पुलिस द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की।  रोड़ जाम की सूचना मिलने पर हरोली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन परिजन डीसी व एसपी की मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब अढ़ाई घंटे चले प्रदर्शन के बाद एएसपी ऊना प्रवीन धीमान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए मामले को शांत करवाया। जानकारी देते हुए एएसपी ऊना प्रवीन धीमान ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है, लेकिन आरोपियों ने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई हुई है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में भी साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष तौर पर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: दो पक्षों में हुई जमकर लड़ाई, चली गोलियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के जखरावां गांव में दिन-दहाड़े एक घर...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव मनाया। वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि दून के विधायक...