Himachalचंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में आने जाने के लिए आज नहीं...

चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में आने जाने के लिए आज नहीं मिलेगी कैब और टैक्सी ,जानिए क्यो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में आने जाने के लिए आज लोगों को कैब और टैक्सी नहीं मिलेगी। ट्राईसिटी कैब एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर आज हड़ताल कर रखी है। ऐसे में कुछ लोगों को ऑफिस जाने, अन्य कामों के लिए या घूमने आदि में दिक्कत आ सकती है। ट्राईसिटी कैब एसोसिएशन अवैध तरीके से चलने वाली बाइक टैक्सियों और कारों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज है। ऐसे में एसोसिएशन मोहाली के फेज-8 में मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर जुटेगी।

इनका कार्यक्रम चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन के घेराव करने का है। प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। एसोसिएशन का कहना है कि वह कई बार चंडीगढ़ की स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (STA) को शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद धड़ल्ले से बिना रोक-टोक के अवैध टैक्सियां चल रही हैं। इनमें कुछ ऐप आधारित बाइक टैक्सी और कारें हैं, जिन्हें STA ने मंजूरी नहीं दी, फिर भी वे ट्राइसिटी में दौड़ रही हैं। इनके चलते रजिस्टर्ड कैब चालकों का व्यापार खराब हो रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि ट्राईसिटी में 10 हजार से ज्यादा अवैध बाइक, टैक्सी और कारें चल रही हैं। निजी गाड़ी के रूप में रजिस्ट्रेशन करवा कर इन्हें टैक्सियों के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसी अवैध टैक्सियों में यात्री भी सुरक्षित नहीं। बता दें कि इससे पहले कैब चालक अपनी गाड़ियों की चाबियां STA को सौंपने के लिए सेक्टर-18 स्थित ऑफिस के बाहर इकट्‌ठा भी हुए थे। उस दौरान एक मांगपत्र भी सौंपा गया था। उससे कुछ समय पहले भी STA के बाहर शांतिमय प्रदर्शन किया गया था, लेकिन अभी तक उन्हें राहत नहीं मिली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...