Breaking Newsअब IIT में MMS बनाने का मामला आया सामने, मचा हड़कंप

अब IIT में MMS बनाने का मामला आया सामने, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की तरह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मुंबई (आईआईटी) में भी एमएमएस बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। हालांकि इस मामले में पवई पुलिस ने पिंटू गरिया नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बुधन सावंत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी यूनिवर्सिटी की कैंटीन में काम करता है।

सूत्रों के अनुसार, आईआईटी पवई के महिला हॉस्टल के बाथरूम की खिड़की से एक व्यक्ति एमएमएस बनाते देखा गया था। छात्रा ने इसकी सूचना छात्रावास परिषद और अधिकारियों को भी दी थी। हॉस्टल मैनेजमेंट की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे कि अन्य हॉस्टलों में भी इस तरह की वारदात हो सकती है। 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के बाद सही स्थिति का पता चलेगा। आईआईटी बॉम्बे के डीन (छात्र मामले) प्रो। तपनेंदु कुंडू ने बताया कि छात्रा की शिकायत के बाद संस्थान की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए बाहरी इलाके से बाथरूम तक जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। एच-10 की जांच के बाद सीसीटीवी कैमरे और जरूरी जगहों पर लाइटिंग लगाई गई है। डीन ने कहा कि रात की कैंटीन पुरुष कर्मचारियों द्वारा चलाई जाती थी। छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस कैंटीन में केवल महिला कर्मचारियों को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बुधन सावंत ने बताया कि बीते रविवार को आईआईटी बॉम्बे की एक छात्रा ने आरोप लगाया था कि एक कैंटीन कर्मचारी ने रविवार रात हास्टल 10 (एच 10) के बाथरूम में नहाने के दौरान उसका वीडियो रिकॉर्ड (एमएमएस) किया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आरोपी कैंटीन कर्मचारी के खिलाफ धारा 354 सी (दृश्यता) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...