Breaking Newsकोर्ट परिसर में गैंगवार, पेशी पर आए गैंगस्टर को शूटर्स ने गोलियां...

कोर्ट परिसर में गैंगवार, पेशी पर आए गैंगस्टर को शूटर्स ने गोलियां मार की हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नागौरः राजस्थान में सालों बाद एक बार फिर गैंगवार एक्टिव हो चुकी है। यहां नागौर कोर्ट में हरियाणा से पेशी पर आए एक गैंगस्टर पर शूटर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। अचानक कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग से एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जब तक पहुंचती तब तक सड़क पर सिर्फ गोलियों के कुछ खोल और खून के धब्बे थे। एसपी नागौर समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे हैं। जिसकी हत्या की गई है उसका नाम संदीप सेठी बताया जा रहा है। फिलहाल पूरे जिले में ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई है। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के नागौर जिले में कोर्ट के बाहर हरियाणा के गैंगस्टर संदीप सेठी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बदमाश चंद मिनट में मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कारतूस के करीब 10 खोल बरामद किए हैं। दिनदहाड़े कोर्ट के बाहर हुई इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस की ओर से पूरे इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। संदीप सेठी हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर बताया जा रहा है। नागौर के रघुवीर हत्याकांड के मामले में जिसकी गिरफ्तारी हुई थी। कुछ समय पहले ही उसकी जमानत हुई थी। वह सोमवार को पेशी पर नागौर कोर्ट आया था। 

बताया जा रहा है कि नागौर में जिला कोर्ट के बाहर आज दोपहर में अच्छी खासी चहल पहल थी। बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। इस दौरान दो गाडियां वहां आकर रुकी। गाड़ियों में कई बदमाश बैठे थें। उनमें से कुछ बदमाशों ने कोर्ट से बाहर आने के दौरान संदीप को घेर लिया। संदीप कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसे गोलियों से भून दिया। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाजों के बीच लोग जान बचाकर भागने लगे। संदीप वहीं गिर गया। संदीप के शव को अस्पताल में रखवाया गया है। इस घटना के बाद बवाल मचा हुआ है। पूरे नागौर में पुलिस बंदोबस्त सख्त कर दिया गया है। कोर्ट के आसपास के एरिया में भारी पुलिस तैनात हैं,  लेकिन अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। 

गैंगवार में गैंगस्टर संदीप बिश्नोई के एक साथी को भी गोली लगी है। वहीं एक गोली कोर्ट के बाहर खड़े एक वकील को भी छूकर निकल गई। घटना के बाद सभी को नागौर के जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। जहां संदीप सेठी की मौत हो गई। वहीं संदीप बिश्नोई के साथी को पुलिस ने डिटेन कर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी राममूर्ति जोशी, एडिशनल एसपी राजेश मीणा सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

संदीप सेठी का पूरा नाम संदीप बिश्नोई था। संदीप सुपारी किलर था। संदीप हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर और सुपारी किलर था। वह सेठी गिरोह से जुड़ा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शराब तस्करी के साथ वह सुपारी किलिंग भी करता था। उसने नागौर में भी एक व्यापारी का मर्डर किया था। पुलिस इसे गैंगवार मान रही है। गौरतलब है कि इससे पहले ऐसा ही एक मामला राजधानी नई दिल्ली में आया था। जहां भी कोर्ट परिसर में गोली चली थी।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि नागौर शहर में न्यायालय परिसर में सरेआम फायरिंग करके एक व्यक्ति की हत्या कर देने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक का आवास इस न्यायालय परिसर से महज 50 मीटर और कलेक्टर, एसपी का कार्यालय महज 100 मीटर दूर है। ऐसे में इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने कहा कि नागौर सहित प्रदेश में बढ़ता अपराध चिंता का विषय है। प्रदेश की कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है और इस प्रकार की घटनाएं राजस्थान में जंगलराज होने का प्रमाण है। जिले में खनन माफिया सक्रिय है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...