.
Himachalछात्रा छेड़छाड़ के मामले में ग्रामीणों ने शिक्षक के पक्ष में किया...

छात्रा छेड़छाड़ के मामले में ग्रामीणों ने शिक्षक के पक्ष में किया प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल गगरेट के तहत पड़ते सरकारी स्कूल की नावालिग छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ के मामले में वीरवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने शिक्षक के पक्ष में प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि गगरेट क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में अध्यापक के पक्ष में लोग सड़क पर उतर आए हैं। पुलिस की ओर से एक शिकायत के बाद पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किए जाने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आज सुबह ही स्थानीय लोग स्कूल परिसर के पास आकर नारेबाजी करने लगे और इंसाफ के लिए प्रशासन से गुहार लगाने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने एक शिकायत पत्र पर ही अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, जबकि मामले की हकीकत को जांचा तक नहीं गया। यदि ऐसे ही पोक्सो एक्ट में मामले दर्ज होते चले गए, तो इस एक्ट का लोग गलत फायदा उठाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि छात्रा द्वारा जो आरोप अध्यापक पर लगाए गए है, वह निराधार है।

अध्यापक इस मामले बेकसूर है, उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में अध्यापक के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द किया जाए। इस मामले में आरोपित अध्यापक से भी पूछताछ की जानी चाहिए थी। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि मामला पूरी तरह से झूठा है। यदि अध्यापक को अपना पक्ष सही से रखने का मौका दिया जाए, तो सारी स्थिति साफ हो जाएगी।   वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को इस मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। तहसीलदार रोहित कंवर व डीएसपी वसुधा सूद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करवाया । डीएसपी ने कहा कि पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर गंभीरता से जाँच कर रही है। वहीं पीड़ित नाबालिक लड़की के कोर्ट के समक्ष व्यान भी दर्ज करवाए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...