.
Breaking Newsदो नाबालिग लड़कियों का गैंगरेप के बाद मर्डर

दो नाबालिग लड़कियों का गैंगरेप के बाद मर्डर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिर पेड़ से लटकाए शव, एक 7वीं और दूसरी 10वीं की छात्रा थी

लखीमपुर : लखीमपुर में बुधवार शाम करीब 6 बजे दो नाबालिग लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले। एक 7वीं और दूसरी 10वीं की छात्रा थी। मां ने आरोप लगाया कि कुछ लड़के बाइक से बेटियों की अगवाकर ले गए, रेप के बाद मर्डर कर दिया।

पुलिस जांच के लिए पहुंची तो लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। एसपी संजीव सुमन को जाना पड़ा, लेकिन ग्रामीण उनसे भी भिड़ गए। स्थिति यह आ गई कि यूपी सरकार ने रातोंरात IG लक्ष्मी सिंह को लखीमपुर भेजा, जो रातभर गांव में ही रुकी रहीं।

करीब 15 घंटे बाद गुरुवार सुबह एसपी संजीव सिंह मीडिया के सामने आए। खुद कहा कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस शॉर्ट नोटिस पर है। बोले- निघासन में हुई इस घटना में लड़कियों को जबरदस्ती नहीं ले जाया गया था। आरोपी बहला-फुसलाकर उन्हें ले गए। रेप किया और जब लड़कियां शादी की बात पर अड़ीं तो मर्डर कर दिया।

डबल मर्डर के सबसे बड़े अपडेट्स
परिवार की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल ने लड़कियों की बॉडीज का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम हाउस के आगे भारी पुलिस बल तैनात था। लड़कियों के शव अब अंतिम संस्कार के लिए गांव पहुंच गए हैं। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई है। पहले गला दबाकर दोनों बहनों की हत्या की गई, फिर फंदे पर शव लटकाया। यूपी सरकार ने कहा- दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। अपोजिशन से राजनीति न करने की अपील है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ऐसी सजा दी जाएगी कि आरोपियों की आने वाली आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप जाएगी।

SP संजीव सुमन बोले, “परिवार से तहरीर ली गई। परिवार ने छोटू के खिलाफ नामजद शिकायत की। ये पीड़ित के गांव के पड़ोस में रहने वाला है। 3 अज्ञात लोगों का नाम दिया। जांच के बाद 3 नाम सामने आए। ये तीनों लोग जुनैद, सुहैल और हफीजुर्रहमान हैं।

इन लोगों के बीच दोस्ती थी। सुहैल और हफीजुर्रहमान को रात में गिरफ्तार किया गया था। जुनैद को अभी थोड़ी देर पहले गिरफ्तार किया गया है। जुनैद को पैर में गोली लगी है। छोटू ने 3 युवकों सुहैल, हफीजुर्रहमान और जुनैद से लड़कियों का परिचय कराया था।

बुधवार दोपहर के वक्त तीनों बाइक से गांव आए थे। लड़कियों को बहलाकर ले गए। पहले खेत में ले गए। वहां इनकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इस वक्त छोटू वहां मौजूद नहीं था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब लड़कियां शादी की बात पर अड़ गईं, तो उन्होंने गुस्से में लड़कियों की गला दबाकर हत्या कर दी। चुन्नी और दुपट्टे से हत्या की और शव पेड़ों पर लटका दिया। इन लोगों ने दो और लड़कों को फोन करके बुलाया। इनके नाम हैं करीमुद्दीन उर्फ DD, आरिफ। ये सभी लड़के लालपुर के रहने वाले हैं।’

मां ने बताया था- ”बुधवार शाम 4 बजे का वक्त था। मेरी दोनों बेटियां घर के बाहर बैठी थीं। मैं भी बाहर ही नल पर बर्तन धो रही थी। अचानक बाइक पर दो युवक आए और मेरी दोनों बेटियों को बाइक पर जबरन बैठा लिया। मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी बाइक सवार युवक ने मेरे पेट पर लात मार दी।

वह एक ही बाइक पर बेटियों को लेकर फरार हो गए। मैं चिल्लाई तो गांव के कई लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया। मगर, वे पकड़ में नहीं आए। काफी देर तक तलाश की। बाद में दोनों बेटियों के शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर एक गन्ने के खेत में पेड़ से लटके मिले। रेप करने के बाद मेरी बेटियों की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया।”

पिता ने बुधवार को कहा था- “मैं जब घर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। मैंने आसपास के लोगों से पूछा तो मुझे घटना के बारे में पता चला। मैं भी उधर की तरफ भागा, जिधर सब गए थे। वहां मेरी बेटी के शव पेड़ पर लटके हुए थे। गांव के ही एक लड़के ने अपहरण करके मेरी बेटियों की हत्या की है।”

छोटू: यह मृतक लड़कियों का पड़ोसी है। इसने ही कल दोपहर तीन लड़कों को बुलाया, जिनमें जुनैद, सुहैल ओर हफीजुर्रहमान शामिल है। इनकी दोस्ती दोनों लड़कियों से छोटू से कराई।
जुनैद और सुहेल: यह दोनों बगल के गांव लालगंज के रहने वाले हैं। इन दोनों ने ही लड़कियों से रेप किया।
हफीजुर्रहमान: यह भी जुनैद के गांव का ही रहने वाला था। यह इन आरोपियों के साथ था। यह भी कल रात ही छोटू और सुहेल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।

करीमुद्दीन उर्फ डीडी और आरिफ: यह दोनों सुहैल और जुनैद के साथी हैं। रेप के बाद इन दोनों ने हफीजुर्रहमान के साथ मिलकर गला दबाकर मार दिया था। सबने मिलकर लड़कियों को दुपट्‌टे के सहारे पेड़ पर टांग दिया।

समाजवादी पार्टीं: अखिलेश बोले, “पुलिस पर पिता का आरोप बेहद गंभीर है। बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ें, स्वच्छ वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी:दविंदर भुट्टो

ऊना,सुशील पंडित: स्वच्छ भारत अभियान और हरित वातावरण के निर्माण...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : उपायुक्त

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का लगाया आरोप चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक कैफे के बाहर एक...