.
Himachalकांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल के नेतृत्व में निकली कुटलैहड़ बदलाव रैली

कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल के नेतृत्व में निकली कुटलैहड़ बदलाव रैली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : आज उपमंडल बंगाना से लेकर जिला मुख्यालय के एमसी पार्क तक कुटलैहड़ बदलाव रैली का आयोजन कांग्रेस सचिव व किसान नेता देसराज मोदगिल की अगुवाई में हुऐ। इस बदलाव रैली में कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा, पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी प्रवीन शर्मा, पूर्व यूकां लोकसभा अध्यक्ष रणवीर राणा, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी दीपक शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दौलत राम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष रतन चंद शर्मा एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुटलैहड़ पंडित ज्ञान चंद शर्मा और असंख्य कार्यकर्ताओं सहित यह रैली बंगाना से शुरू होकर जिला मुख्यालय के एमसी पार्क पर समाप्त हुई। 
इस विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी डॉ विजय डोगरा ने कहा कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ जिस तरह से युवा और हर वर्ग के व्यक्ति इस रोष रैली में शामिल हुए इससे जाहिर होता है की महंगाई चरम सीमा पर है और कानून व्यवस्था चरमरा गई है डबल इंजन की सरकार पूर्ण रूप से फेल हो गई है।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सामरिक दृष्टि से ऐतिहासिक होने वाली है क्योंकि इस यात्रा में जिस तरह से जनसैलाब उमड़ कर सड़कों पर उमड़ रहा है उससे प्रतीत होता है कि देश में सबकुछ कुछ ठीक नहीं है। विजय डोगरा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है जिसमें हर वर्ग के लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहने वाला है और सरकार बनते ही घोषणा पत्र में कही गई 10 बातें प्रदेशवासियों को राहत ही नहीं पहुंचाएंगी बल्कि संजीवनी  का काम करेंगी। 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव देसराज मोदगिल ने अपने संबोधन में कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र से विधायक और मंत्री ऐशो आराम की जिंदगी बसर कर रहे हैं जबकि कुटलैहड़ की जनता पानी के लिए व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रही है।
मौजूदा विधायक पर कड़े प्रहार करते हुए देसराज मोदगिल ने कहा कि उन्होंने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में न कोई उद्योग ला सके और न ही पानी की व्यवस्था को सुचारू कर सके। जबकि उन्होंने इस बार चुनाव लड़ने से पहले यह कहा था कि सरकार बनते ही 100 दिन के भीतर ही हर गांव में पानी की व्यवस्था सुचारू की जाएगी परंतु धरातल पर हालात इतने बदतर हैं कि आठ 8 दिन के बाद भी पानी नलों में नहीं आ रहा है और यह कहते हैं कि हमने हर घर में नल पहुंचा दिया है पानी आए या न आए। 
देशराज मोदगिल ने कहा कि सरकार द्वारा दिया गया नारा हर घर नल, हर घर जल पूर्ण रूप से फेल हो चुका है जबकि हर घर में नल तो है पर जल नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी सिर्फ लोकलुभावन बातें और लॉलीपॉप देने जैसे कार्य करते रहे लेकिन जिस तरह से यह जनसैलाब आज उमड़ा है ऐसा लगता है कि हर वर्ग हताशा के कारण आज सड़कों पर है यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। 
मोदगिल ने कहा कि कुटलैहड़ बदलाव रैली इस बात का सूचक है कि बेरोजगार युवा और कुटलैहड़ के भोले-भाले लोग हर झांसे से त्रस्त हो चुके हैं और उन्होंने मन बना लिया है कि इस बार कुटलैहड़ में 32 साल का सूखा हरियाली में बदला जाएगा।
वहीं रैली के आयोजन के लिए अनुमति न लेने के चलते रैली को बंगाणा में थाना प्रभारी द्वारा रोक दिया गया।  उसके बाद काफी मशक्कत के उपरांत पुलिस उपअधीक्षक ऊना की अनुमति मिलने के बाद ही रैली को सुचारू करने के आदेश मिले। तब कहीं जाकर रैली ऊना की तरफ रवाना हुई। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में बाइकों पर सवार होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Jalandhar News: Civil Hospital के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगी आग, शीशे तोड़ घुसे फायरिंग कर्मी, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में अचानक आग लगने से मरीजों और उनके परिजनों में...

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी सोच वाला रहेगा। चंद्रदेव के मीन राशि में रेवती नक्षत्र...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...