.
Himachalपंजाबः शहीदों को श्रद्धांजलि देने आए मंत्री फाैजा सिंह का पुतला फूंक...

पंजाबः शहीदों को श्रद्धांजलि देने आए मंत्री फाैजा सिंह का पुतला फूंक किया प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिराेजपुरः पंजाब में किसानाें ने अब आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया है। साेमवार काे गुरुद्वारा सारागढ़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी को पूर्व सैनिकों और किसानों ने कार्यक्रम स्थल में घुसने नहीं दिया। विवादों में घिरे मंत्री का काफिला प्रदर्शनकारियों ने वापस मोड़ दिया। वह आधे घंटे के इंतजार के बाद पहुंचे गुरुद्वारा सारागढ़ी पहुंचे।

शहीदों को श्रद्धांजलि देने आए थे फाैजा सिंह

सोमवार को फिरोजपुर के सारागढ़ी गुरुद्वारा में सारागढ़ी जंग के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग रखे गए थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी थे। सुबह करीबन 11 बजे जैसे ही सरारी का काफिला सारागढ़ी गुरुद्वारा के बाहर पहुंचा तो पूर्व सैनिकों और किसानों ने काली पट्टी बांध और काले झंडे दिखा उनका विरोध शुरू कर दिया।

पूर्व सैनिक और किसानों ने सरकार और मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी

सरकार और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूर्व सैनिक और किसानों ने सरारी का पुतला भी फूंका। विरोध होता देख सरारी का काफिला वापस मोड़ दिया गया। आधे घंटे की इंतजार के बाद उनको गुरुद्वारा के दूसरे गेट से अंदर लाया गया। विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस उम्मीद से आम आदमी पार्टी के लोगों को चुना गया लेकिन वे खुद भ्रष्टाचार का हिस्सा बनते जा रहे हैं।

सरारी और उनके ओएसडी के बीच बातचीत वायल हाेने के बाद भड़के लोग

सरारी और उनके ओएसडी के बीच हुई टेलिफोनिक बातचीत वायरल होने के बाद मंत्री के विरोध में प्रदर्शनकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद भी मंत्री फौजा सिंह सरारी गाड़ी में बैठ निकल लिए और उन्होंने किसी से बात नहीं की।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने राज्य के कई जिलाें में 13 सूत्रीय मांगाें को मंत्रियों की कोठियों का घेराव किया। अमृतसर में किसानों ने कैबिनेट मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर और हरभजन सिंह ईटीओ की कोठियों का सुबह घेराव कर धरना दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

एयर इंडिया का बड़ा एक्शन- अल्कोहल टेस्ट के बाद को-पायलट को किया सस्पेंड

नई दिल्लीः एयर इंडिया ने बड़ा एक्शन लेते हुए...

भारी बारिश को लेकर अलर्ट, कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

नैनीतालः उतराखंड के नैनीताल में 26 सितंबर को मौसम...

‘परिचय-26 : Discover Thyself’ का भव्य समापन

ऊना,सुशील पंडित:  राजकीय महाविद्यालय ऊना में एमबीए एवं एमसीए...

Punjab News: नहर से नौजवान का शव बरामद, परिजनों ने पुलिस को दी चेतावनी, देखें वीडियो

पठानकोटः सुजानपुर के गांव छोटेपुर में नहर से नौजवान...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन का चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

एयर इंडिया का बड़ा एक्शन- अल्कोहल टेस्ट के बाद को-पायलट को किया सस्पेंड

नई दिल्लीः एयर इंडिया ने बड़ा एक्शन लेते हुए दिल्ली-फुकेट फ़्लाइट के पायलट-इन-कमांड को एक साइकोएक्टिव पदार्थ के टेस्ट...

भारी बारिश को लेकर अलर्ट, कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

नैनीतालः उतराखंड के नैनीताल में 26 सितंबर को मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया। जिसके...

‘परिचय-26 : Discover Thyself’ का भव्य समापन

ऊना,सुशील पंडित:  राजकीय महाविद्यालय ऊना में एमबीए एवं एमसीए विद्यार्थियों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘परिचय-26 : Discover Thyself’...

Punjab News: नहर से नौजवान का शव बरामद, परिजनों ने पुलिस को दी चेतावनी, देखें वीडियो

पठानकोटः सुजानपुर के गांव छोटेपुर में नहर से नौजवान का शव बीते दिन बरामद हुआ था। घटना को लेकर...