Himachalहोशियारपुरः एएसआई सुसाइड केस में एक्शन में आई पुलिस, SIT की गठित,...

होशियारपुरः एएसआई सुसाइड केस में एक्शन में आई पुलिस, SIT की गठित, SHO लाइन हाजिर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टांडा उड़मुड़: होशियारपुर से एएसआई सतीश कुमार के सुसाइड केस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जिलें में तैनात एएसआई सतीश कुमार की आत्महत्या मामले में एसआईटी का गठन कर दिया है। बता दें कि आज थाना हरियाणा में तैनात एएसआई सतीश कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एएसआई ने सुसाइड करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें एसएचओ ओंकार सिंह पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के दोष लगाएं थे।

इस मामले में एसएचओ औंकार सिंह को लाईन हाजिर किया गया है। अब सिट द्वारा एसएचओ से सवाल-जवाब किए जाएंगे। सुसाइड नोट में एएसआई ने बताया कि एसएचओद्वारा गलत व्यावहार किया गया। उससे गाली गलौच भी की गई। एसएचओ से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। एएसआई की मौत के बाद उनका परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है। बता दें होशियारपुर के हरियाना में तैनात एक थानेदार द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

थानेदार ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाई थी। होशियारपुर के थाना हरियाना में तैनात एक एएसआई ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाई। इस वीडियो में उन्होंने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले पुलिस अधिकारी का नाम लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव और वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। वीडियो में एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि 8 सितंबर को वह थाने में ड्यूटी पर थे। रात करीब 2 बजे इंस्पेक्टर ओंकार सिंह चैकिंग के लिए आए। इस दौरान वह थाने के सरकारी क्वार्टर में थे। 10 मिनटों तक उन्होंने एसएचओ ओंकार सिंह से मुलाकात की।

उन्होंने पूछा कि हाईकोर्ट मैटर कितने लगे हैं। सारे सवालों के जवाब दिए। कई ऐसे सवाल पूछे जो ड्यूटी अफसर से संबंध नहीं रखते थे। फिर इसी बात को लेकर ओंकार सिंह ने उन्हें बेइज्जत किया। उनके साथ गाली-गलौच भी किया और हद से ज्यादा जलील किया। उन्होंने कहा कि जलील करने से अच्छा उन्हें गोली मार दी जाए। फिर जाते समय भी एसएचओ टांडा ने उनके खिलाफ रिपोर्ट लिख कर चले गए। जिस संबंधी उन्होंने सुबह अपने एसएचओ को बताया। उन्होंने आगे लिखा कि वह एसएचओ ओंकार सिंह से दुखी होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं।उन्होंने आगे लिखा कि एसएचओ ओंकार सिंह का रवैया छोटे अधिकारियों के प्रति बहुत बुरा है। वह भी इसके चलते आत्महत्या कर रहे हैं। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...