.
Breaking Newsपोते ने पिता संग मिलकर दादी को मार डाला, शव के  किए...

पोते ने पिता संग मिलकर दादी को मार डाला, शव के  किए 9 टुकड़े 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाराष्ट्र –महाराष्ट्र के मुंढवा में पिता के साथ मिलकर पोते ने दादी की बेरहमी से हत्या कर डाली. फिर शव के 9 टुकड़े किए और मुला-मुठा नदी में अलग-अलग जगह फेंक दिए। मामला पैसों और प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 62 साल की उषा गायकवाड़े पुणे के देहु इलाके में स्थित भारतीय सेना के कार्यालय में बतौर सफाई कर्मचारी काम करती थीं. दो साल पहले ही वह रिटायर हुई थीं। 
पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें 6 दिनों से उषा नजर नहीं आईं तो उनकी बेटी को इस बारे में जानकारी दी। बेटी ने पुलिस में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई जांच के दौरान पुलिस उषा के घर पहुंची।

उन्होंने उषा के बारे में पिता और बेटे से पूछताछ की। दोनों के अलग-अलग बयानों के कारण पुलिस को उन पर शक हुआ। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पिता-बेटे ने गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उषा की पेंशन से ही घर खर्च चलता था। कुछ दिनों से उषा अपने पोते को बार-बार ताना मार रही थी कि उसकी पेंशन घर खर्च के लिए काफी नहीं है. इसलिए वो भी कुछ कमाए। पोता अक्सर दादी से प्रॉपर्टी भी अपने नाम करने को कहता रहता था। लेकिन उषा ने प्रॉपर्टी उसके नाम करने से साफ इनकार कर दिया था। साथ ही यह भी कहा कि वह घर छोड़कर चला जाए।
इसी बात को लेकर पोता गुस्से में आ गया और पिता के साथ मिलकर दादी की हत्या का प्लान बनाया । फिर मौके का फायदा उठाकर उन्होंने घर के अंदर ही धारधार हथियार से उषा की बेरहमी से हत्या कर डाली। दिक्कत आ रही थी शव ठिकाने लगाने की। दोनों ने आरी से शव के 9 टुकड़े किए फिर सभी टुकड़ों को मुला-मुठा नदी में अलग-अलग जगह फेंक दिया । पुलिस ने जब घर का बाथरूम देखा तो वह पूरा खून से लाल हो गया था. उषा के पोते 20 साल के साहिल ने बताया कि उन्होंने बाथरूम में ही महिला के शव को काटा था. फिलहाल पिता-बेटे दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में 26 और 27 सितंबर को विशेष SIR अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि...

हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 91 प्रतिशत कमी

चंडीगढ़: हरियाणा में वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष...

Punjab News: घर से बाहर बुलाकर सरपंच की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के गांव सैदोलाहल में स्नेचिंग की घटना...

आमजन की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित की : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Jalandhar News: विवादों में घिरे ASI के मामले में ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो...

हरियाणा में 26 और 27 सितंबर को विशेष SIR अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में 26 व 27 सितंबर को दावे एवं...

हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 91 प्रतिशत कमी

चंडीगढ़: हरियाणा में वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2025 में धान की पराली जलाने की घटनाओं में 91...

Punjab News: घर से बाहर बुलाकर सरपंच की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के गांव सैदोलाहल में स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां घर से बाहर बुलाकर महिला सरपंच...

आमजन की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित की : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आमजन की सुविधा व शिकायतों के समाधान के लिए...