Himachalपंजाबः करतारपुर साहिब के दर्शन करके लौटे दादा-पोते को बीएसएफ ने पकड़ा,...

पंजाबः करतारपुर साहिब के दर्शन करके लौटे दादा-पोते को बीएसएफ ने पकड़ा, किया चौकाने वाला खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर: पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने गए एक दादी और पोते से 3 लाख रुपए की पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई है। दरअसल, पहले बीएसएफ को एक युवक से 1 लाख की पाकिस्तानी करंसी मिली थी। जब उससे पूछताछ की जा रही थी तो उसकी दादी उसका इंतजार कर रही थी। जब दादी की भी तलाशी ली गई तो उससे भी 2 लाख रुपए की पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई।

जानकारी देते हुए बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि गत दिवस पवन कुमार पुत्र तरसेम लाल अपनी दादी बावी देवी पत्नी चरण दास निवासी गांव जंडी जिला गुरदासपुर के साथ गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए गया था। जब पवन वापिस आया तो बीएसएफ के जवानों ने उसकी तलाशी ली। तलाशी दौरान उससे 1 लाख रुपए की पाकिस्तानी करंसी मिली। उसके पास 1000 रुपए और 100 रुपए के नोट थे।

अधिकारियों द्वारा पूछने पर उसने बताया कि यह करंसी उसे पाकिस्तान रहते उसके रिश्तेदारों ने गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में गिफ्ट के तौर पर दी है। पवन को पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके साथ गई उसकी दादी बावी उसका इंतजार कर रही थी। जब बावी की दोबारा बारीकी से तलाशी ली गई तो उससे भी 2 लाख रुपए की पाकिस्तानी करंसी मिली। उसने भी पूछताछ में बताया कि उसे यह करंसी उसके रिश्तेदारों ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी करंसी को इस तरह से लाने की इजाजत नहीं है इसलिए उनसे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...