.
Himachalविद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम: सत्ती

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम: सत्ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, संतोषगढ़ में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छठे राज्य वितायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गत दो शैक्षणिक सत्रों के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

समारोह में अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने बताया कि हर छात्र में कोई न कोई विशेष गुण अवश्य होते हैं। कोई शैक्षणिक तौर पर सुदृढ़ होते हैं तो कोई खेलकूद, गीत-संगीत, नृत्य सहित अन्य कलाओं में पारंगत होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से छात्रों को जीवन में सफलता अर्जित करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट छात्रों को उनके माता-पिता व अन्यों के समक्ष जब पुरस्कृत किया जाता है तो इन विद्यार्थियों का सम्मान बढ़ता है तो वहीं अन्य छात्रों को भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।

सत्ती ने बताया कि संतोषगढ़ स्कूल के वर्तमान भवन के स्थान पर एक नया भवन बनाया जाएगा जिसका निर्माण ऊना के ब्वायज स्कूल की तर्ज पर किया जाएगा। उन्होंने बताया स्कूल के भवन निर्माण के लिए 9 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में सरकार द्वारा आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक ओर जहां खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर स्कूलों में खेलों के मैट, खेल सामग्री वितरित की जा रही है। उन्होंने संतोषगढ़ में ब्वॉयज स्कूल में कुश्ती के मैट और गर्ल्स स्कूल में कबड्डी के मैट प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा लगभग पौने दो करोड़ से खेल स्टेडियम का निर्माण प्रगति पर है जहां ओपर एयर जिम स्थापित किया गया है। 

इस अवसर पर भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष राजेश प्रभाकर, सह प्रभारी भाजपा शहरी इकाई शादी लाल, उपाध्यक्ष ऊना मंडल परमेश शर्मा, उपाध्यक्ष भाजपा शहरी इकाई बलराम चब्बा व राजीव कौंडल, महामंत्री भाजपा शहरी इकाई महेश चब्बा, सचिव बुधराम, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य उपेन्द्र सिंह राणा, महिला मोर्चा ऊना मंडल की अध्यक्षा रीना शर्मा, अध्यक्षा भाजपा शहरी इकाई संतोषगढ़ राजविन्द्र कौर, अध्यक्ष किसाना मोर्चा संतोषगढ़ विजय सैणी, अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित कौशल, रजत चब्बा, चंदन कौशल, अमरजीत सिंह तथा आदित्य शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में 26 और 27 सितंबर को विशेष SIR अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि...

हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 91 प्रतिशत कमी

चंडीगढ़: हरियाणा में वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष...

Punjab News: घर से बाहर बुलाकर सरपंच की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के गांव सैदोलाहल में स्नेचिंग की घटना...

आमजन की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित की : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Jalandhar News: विवादों में घिरे ASI के मामले में ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो...

हरियाणा में 26 और 27 सितंबर को विशेष SIR अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में 26 व 27 सितंबर को दावे एवं...

हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 91 प्रतिशत कमी

चंडीगढ़: हरियाणा में वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2025 में धान की पराली जलाने की घटनाओं में 91...

Punjab News: घर से बाहर बुलाकर सरपंच की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के गांव सैदोलाहल में स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां घर से बाहर बुलाकर महिला सरपंच...

आमजन की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित की : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आमजन की सुविधा व शिकायतों के समाधान के लिए...