.
Amritsarजालंधरः स्वास्थ्य विभाग ने इन सरकारी स्कूलों से लिए पानी के सैंपल,...

जालंधरः स्वास्थ्य विभाग ने इन सरकारी स्कूलों से लिए पानी के सैंपल, 16 में से 11 के टेस्ट फेल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः जिलें में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से पानी के 16 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में उनके नमून भेजे थे। जिसकी रिपोर्ट आने पर हैरानजनक खुलासे हुए है। दरअसल, लैब में जांच के लिए भेजे गए 16 पानी के नमूनों में से 11 के सैंपल फेल पाए गए है। गौर हो कि जांच में भेजे गए नमूनों में घरों के सार्वजनिक स्थलों और स्कूलों में लगी पानी की टंकियों के नमूने शामिल हैं।

खरड़ स्थित स्टेट हेल्थ लैब ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जिन 11 सैंपलों की रिपोर्ट ठीक नहीं आई है उनमें बैक्टीरिया कंटैमिनेशन पाई गई। सीधे-सीधे शब्दों में कहा जाए तो पीने वाले पानी में सीवरेज का पानी मिक्स पाया गया है। पानी में सीवरेज बैक्टीरिया पाया गया है। शहर में विभाग ने गांधी वनीता आश्रम सैंपल भी भेजा था, जिसका नमूना ही फेल पाया गया है। गांधी वनीता आश्रम में भी प्रदूषित जल का सप्लाई हो रही है। इसके अलावा कालिया कालोनी के ईलीट टावर में भी जल सप्लाई को दूषित पाया गया है। 

इसके अलावा तेज मोहन नगर, उप-मंडल करतारपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल गोना चक, गाखल, सरकारी प्राइमरी स्कूल बिलगा तलवन, सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के एवं लड़कियां तलवन के भी पानी के टेस्टिंग के लिए भेजे गए नमूने फेल पाए गए हैं। जबकि सरकारी प्राइमरी स्कूल पल्लोवाल (करतारपुर),  सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफीपुर, जबकि सरकारी प्राइमरी स्कूल पिंड गिल्लां, सरकारी हाई स्कूल (लड़कियां) तलवन, शिव किरन पब्लिक स्कूल तलवन से लिए गए पानी के नमूने सही पाए गए हैं। 

लैब ने कहा कि जिस पानी के सैंपल फेल हुए हैं वह इतना दूषित है कि पीने लायक नहीं है। स्टेट हेल्थ लैब ने अपनी रिपोर्ट में हिदायतें दी हैं कि जिन स्थानों पर नमूने फेल पाए गए हैं वहां पर तुरंत प्रभाव से पीने वाले पानी में क्लोरीन डाली जाए। इसके बाद दोबारा फिर से पानी के सैंपल लेकर लैब में टेस्टिंग के लिए भेजे जाएं, ताकि पता चल सके कि अब दोबारा पानी बैक्टीरिया कंटैमिनेशन वाला तो नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा के कॉलेजों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के...

‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ क्विज में हरियाणा के युवा दिखाएं अपना दम – Mahipal Dhandha

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने राज्य...

IDFC और AU स्मॉल फाइंसेस बैंक घोटाला मामले में 6 IAS पर साजिश के आरोप, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा कथित बैंक घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट...

Punjab News: ‘पीर बाबा जुड़वा शाह’ के वार्षिक मेले में करंट लगने से 2 की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

संगरूरः सुनाम में स्थित 'पीर बाबा जुड़वा शाह' के वार्षिक मेले की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं,...

हरियाणा के कॉलेजों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए शैक्षणिक...

Punjab News: मुख्य EC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, गैर हाजिर रहे सचिन पायलट और चन्नी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की अगुवाई में पार्टी नेता और कार्यकर्ता सेक्टर-17 स्थित चुनाव...

‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ क्विज में हरियाणा के युवा दिखाएं अपना दम – Mahipal Dhandha

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों...