.
Breaking Newsसोनाली फोगाट मर्डर केसः रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले...

सोनाली फोगाट मर्डर केसः रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले 46 चोट के निशान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भाजपा नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के 46 निशान मिले हैं। गोवा मेडिकल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। गौर करने वाली बात यह है कि जब सोनाली की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाया गया था तो शरीर पर किसी भी चोट न होने की बात कही गई थी। ऐसे में पूरे मामले की जांच पर भी शक मंडराने लगा है।

डॉक्टरों ने जताया ये अंदेशा

फॉरेंसिक से जुड़े डॉक्टर्स को इस बात का शक है कि सोनाली ने ECSTASY का कंसप्शन किया था। गोवा मेडिकल से जुड़े डॉक्टर्स ने सोनाली फोगाट का METABOLITIES TEST करने के लिए सलाह दी थी, लेकिन जरूरी इक्विपमेंट नहीं होने के चलते ये टेस्ट नही हो सका था। ये विसरा का काफी बड़ा टेस्ट होता और इस केस से जुड़ी सच्चाई जानने में काफी मदद मिल सकती थी।

सुधीर सांगवान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

इसके अलावा गोवा पुलिस सुधीर सांगवान के पासपोर्ट की भी जांच कर रही है। गोवा पुलिस उस जगह भी जाएगी जहां सुधीर के पासपोर्ट का वेरिफिकेशन हुआ था। अगर पासपोर्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी नजर आती है तो गोवा पुलिस IPC के सेक्शन 467 के तहत सुधीर सांगवान के खिलाफ एक ओर मामला दर्ज कर सकती है।

परिवार ने लगाया गंभीर आरोप

इससे पहले सोनाली फोगट की मौते के कुछ दिनों बाद उनके भतीजे ने दावा किया था कि सुधीर पाल सांगवान ने पहले भी उन्हें (सोनाली फोगाट) जहर देने की कोशिश की थी। यह भी आरोप लगाया था कि सांगवान की नजर सोनाली फोगाट की संपत्ति पर थी। सुधीर काफी समय से सोनाली को ड्रग्स देने की कोशिश कर रहा था।

सोनाली के संपत्ति पर थी नजर

उन्होंने यह भी कहा कि सुधीर सांगवान ने सोनाली के गुरुग्राम फार्महाउस पर कब्जा कर लिया था और उसे अपने नाम कर लिया था, साथ ही दावा किया कि सोनाली के परिवार को उनकी गोवा यात्रा के बारे में पता नहीं था। परिजनों ने बताया कि सोनाली को पहले चंडीगढ़ और फिर गुरुग्राम ले जाया गया, जहां से उसने गोवा के लिए फ्लाइट पकड़ी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...