.
Himachalखुशखबरीः अब बिना पासपोर्ट के होंगे गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन

खुशखबरीः अब बिना पासपोर्ट के होंगे गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

करतारपुरः केंद्र सरकार करतारपुर साहिब कॉरिडोर के मुख्य द्वार के पास 9 मीटर ऊंचा टावर बना रही है। भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने केंद्रीय योजना की पुष्टि की और बताया कि इस टावर में लोग वेनाकुलर से करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस टावर से एक साथ 400 से 500 लोग दर्शन कर सकेंगे। टावर में बड़ी टीवी स्क्रीन की भी व्यवस्था होगी। टावर 6 महीने में बन कर तैयार हो जाएगा। 

भारत से होगा दर्शन

मिली जानकारी के मुताबिक, करतारपुर साहिब कॉरिडोर में बनाए गए आधुनिक किस्म के टर्मिनल का काम कई हिस्सों में किया जाना था। इस टर्मिनल के साथ ही सारे कॉरिडोर की डिजाइनिंग करते समय यह प्लान भी था कि यहां एक डीलक्स किस्म का डबल स्टोरी दर्शनीय स्थल बनाया जाए। जिससे संगत भारत की तरफ से भी गुरुनानक साहिब का दर्शन कर सकें।

3 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनेगा दर्शनीय स्थल

लगभग 3 करोड़ 22लाख रुपये की लागत से यह दर्शनीय स्थल बनेगा। नया दर्शन स्थल दो मंजिला होगा। जिसमें भारत की सीमा से पहली मंजिल से करतारपुर साहिब गुरुद्वारे का विहंगम दृश्य देखने के लिए 8.5 मीटर ऊंची इमारत होगी। 435 वर्ग मीटर में फैली यह गैलरी गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग में बनेगी। जहां से तीर्थयात्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए पाकिस्तान जाने के लिए गलियारे से निकलते हैं। 

इस तरह की होंगी व्यवस्थाएं

दर्शन स्थल की पहली मंजिल में एक वीआईपी व्यूइंग डेक के साथ एक सीसे से घिरा वातानुकूलित व्यूइंग डेक और डिजिटल स्क्रीन के साथ एक वीआईपी व्यूइंग लाउंज होगा। ग्राउंड फ्लोर पर एक कॉफी शॉप और एक स्मारिका की दुकान के साथ-साथ टायलेट भी होंगे। अगले महीने काम आवंटित होने के बाद इसे बनाने के लिए छह महीने की समय सीमा तय की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...