Breaking Newsमुकेश अंबानी ने किया ऐलान, इस दिन से शुरू होगी Jio की...

मुकेश अंबानी ने किया ऐलान, इस दिन से शुरू होगी Jio की 5G सेवा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस के 45वें सालाना आमसभा में कहा कि रिलायंस की जियो 5जी सेवा देश में सभी को, हर जगह पर समान रूप से उच्चतम गुणवत्ता और सामर्थ्य के साथ जोड़ने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो का यह प्रयास है कि डेटा संचालित अर्थव्यवस्था में हम चीन और अमेरिका से आगे निकले और वैश्विक अर्थव्यस्था में अपना एक अगल मुकाम हासिल करें। 

मुकेश अंबानी ने सोमवार को हुई सालाना आमसभा में कहा कि रिलायंस जियो ने दुनिया का सबसे तेज 5जी रोलआउट प्लान तैयार किया है। दिवाली 2022 तक हम दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के मेट्रो शहरों सहित कई प्रमुख शहरों में जियो 5जी लॉन्च करेंगे और दिसंबर 2023 तक हम भारत के हर शहर, तालुका और तहसील में जियो 5जी का वितरण करने लगेंगे।

रिलायंस की इस वार्षिक आमसभा का प्रसारण वर्चुअल रियलिटी मंच के साथ-साथ पांच सोशल मीडिया मंचों पर एकसाथ होगा। खबरों के मुताबिक रिलायंस समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी सोमवार को होने वाली 45वीं सालाना आमसभा में शेयरधारकों को संबोधित करेंगे। इस आमसभा का विभिन्न मंचों पर प्रसारण करने का फैसला लोगों को डिजिटल तरीके से जोड़ने का एक प्रयास माना जा रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की कुछ गिनी-चुनी कंपनियों में से एक है जो अपनी आमसभा का वर्चुअल रियलिटी मंच के अलावा सोशल मीडिया मंचों पर भी प्रसारण करने का सफल प्रयास करने जा रही है। इस बैठक का आधिकारिक जियोमीट प्रसारण भी किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि दोपहर दो बजे से यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर भी आमसभा के बारे में विस्तार से ब्योरों को साझा किया जाएगा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...