.
Himachalपंजाबः कैबिनेट मंत्री बैंस और डीजीपी को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की धमकी,...

पंजाबः कैबिनेट मंत्री बैंस और डीजीपी को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की धमकी, प्रशासन होगा इस मामले में जिम्मेदार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और डीजीपी गौरव यादव को धमकी दी है। मिली जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और डीजीपी पंजाब को धमकी देते हुए कहा कि यदि उनके किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाया गया, तो इसके लिए पंजाब पुलिस जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि बठिंडा जेल में हमारे बड़े भाई सारज संधू, बॉबी मल्होत्रा और जगरोशन हुंदल को तंग किया जा रहा है। डीजीपी गौरव यादव और जेल मंत्री हरजोत बैंस जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट पर कार्रवाई करे। अगर यह बंद न हुआ तो फिर हमें मूसेवाला मर्डर जैसी बड़ी वारदात करनी पड़ेगी। गोल्डी ने सोशल मीडिया के जरिए यह धमकी दी है।

ठिंडा जेल में बॉबी मल्होत्रा, सारज संधू और जगरोशन हुंदल को डिप्टी इंद्रजीत काहलों तंग कर रहा है। वह हमारे भाईयों से पैसे मांगता है। उसने बिना किसी वजह इनसे मारपीट की है। मैं पंजाब सरकार और जेल मंत्री हरजोत बैंस से मांग करता हूं कि हमारे भाईयों की जेल बदली जाए। डिप्टी काहलों पर बनती कार्रवाई की जाए। अगर हमारे भाईयों का कोई नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेदारी जेल पुलिस की होगी।

पुलिस हमें फिर से बड़ी वारदात करने के लिए मजबूर न करे। डीजीपी गौरव यादव और जेल मंत्री हरजोत बैंस अपना फर्ज निभाएं। अगर हमें पहले ही विक्की मिड्‌डूखेड़ा और संदीप नंगल अंबिया का इंसाफ मिल जाता तो हम सिद्धू मूसेवाला को न मारते। बदला लेने की बात कहने वाले पहले अपनी जान बचा लें : बाकी लास्ट बात यह है कि जो भी हमारे एंटी पोस्ट डाल रहे हैं कि हम बदला लेंगे। वह पहले अपनी जान बचा लें, बाकी बाद में देख लेना। गोल्डी ने नीचे जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप और लॉरेंस ग्रुप का नाम लिखा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...