Amritsarजालंधरः संत निरंजन दास को धमकी मिलने के विरोध में अलग-अलग संस्थाओं...

जालंधरः संत निरंजन दास को धमकी मिलने के विरोध में अलग-अलग संस्थाओं में रोष, SSP को दिया मांग पत्र, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/हर्षः महानगर में बीते दिन डेरा बल्ला के संत श्री निरंजन दास जी को अज्ञात नंबर से धमकी धरा फोन आया जिसके विरोध में रविदास समुदाय के लोगों में खासा रोष पाया जा रहा है और आज उन्होंने एक मांग पत्र एसएसपी देहाती को सौंपा जिसमें उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं दलित समुदाय के नेता रॉबिन सांपला ने अलग-अलग संस्थाओं को साथ लेकर एसएसपी देहाती स्वर्ण सिंह को मांग पत्र सौंपा।

जिसमें उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग की रॉबिन सांपला ने कहा कि यह कोई राजनीतिक बात नहीं है उनके धर्म गुरु संत श्री निरंजन दास जी को प्रचार न करने की धमकी दी गई है। जिसकी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई और उन्होंने इस पर पड़ताल शुरू कर दी है और पाया कि फोन कपूरथला जेल से आया था। अगर जेल में फोन उपलब्ध है तो सरकार पर यह सवालिया निशान खड़ा होता है। रॉबिन सापला ने कहा कि उनकी पुलिस प्रशासन से पुरजोर अपील है। धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, अन्यथा उन्हें धरना प्रदर्शन जैसे रास्तों को अपनाना पड़ेगा।

इस मामले को लेकर एसएसपी देहाती स्वर्ण सिंह ने कहा कि संत जी की सुरक्षा में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी और जिस अज्ञात व्यक्ति ने यह फोन किया है उसकी गंभीरता से पड़ताल की जा रही है और डेरा बल्ला के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति अलग-अलग लोगों से पूछताछ करता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि वह रविदास समुदाय के लोगों के साथ हैं सभी थोड़ा संयम रखें दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वह हर पहलू से इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अर्बन स्टेट पुलिस पोस्ट पर धमका, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

बटालाः बटाला में देर रात अर्बन स्टेट पुलिस पोस्ट...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Punjab News: अर्बन स्टेट पुलिस पोस्ट पर धमका, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

बटालाः बटाला में देर रात अर्बन स्टेट पुलिस पोस्ट पर एक धमाके की पुष्टि बब्बर खालसा इंटरनेशनल कर रहा...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...