.
Amritsarजालंधर से एक और बड़ी खबरः अकसर विवादों में रहने वाले Johal...

जालंधर से एक और बड़ी खबरः अकसर विवादों में रहने वाले Johal Hospital में महिला की मौत, देखें विडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विधायक शीतल अंगुराल ने अस्पताल पर लगाए सनसनीखेज आरोप

जालंधर (हर्ष/वरुण)। रामा मंडी में स्थित जोहल हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में आ गया है। दरअसल, बीती रात एक गरीब परिवार की महिला को गर्भवती हालत में जोहल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया था। परिवार वालों का आरोप है कि महिला की डिलीवरी वहीं हुई लेकिन परिवार को बच्चा पैदा होने पर न तो बच्चा दिखाया गया और डिलीवरी के कुछ देर बाद कहा गया कि उसकी मृत्यु हो गई है।

जिसके बाद परिजनों ने वहां हंगामा किया। इस दौरान आप विधायक शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे। विधायक शीतल अंगुराल ने इस मामले को लेकर बताया कि उनके पास एक रिकॉर्डिंग मौजूद है जिसमें मरीज के किसी रिश्तेदार को बताया जा रहा है कि महिला की डिलीवरी पश्चात ब्लीडिंग रुक नहीं रही थी जिसके रिसाव को रोकने के लिए हॉस्पिटल में दूसरी सर्जरी की गई और अंततः तीसरा आपरेशन कर बच्चेदानी ही निकाल दी गई। जिसके लिए न तो परिवार से मंजूरी ली और न ही उन्हें बताया। जबकि मृत्यु होने और लाखों रुपये का बिल अदा कर शव ले जाने की बात कह दी गई।

विधायक अंगुराल ने बताया कि मृतक महिला के पति को बच्चा पैदा होने का बताया ही नहीं गया और परिवार शव लेने में मदद हेतु उनके पास आया तो उन्होंने डॉ. बीएस जोहल को फोन किया तो उन्होंने आगे से कहा कि बिल चुकाएं और शव ले जाएं। इस मामले को लेकर कमिश्नेरेट पुलिस के आला अधिकारी जसकीरत तेजा, जगमोहन सिंह, एसएचओ नवदीप व भूषण आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर सम्बन्धित थाने में हॉस्पिटल प्रबंधन खिलाफ FIR-246 दर्ज कर ली है।

इस मामले संबंधी जौहल अस्पताल के डाक्टर बीएस जौहल से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। यदि अस्पताल मैनेजमेंट अपना पक्ष रखना चाहता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पुलिस कर्मी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, FIR दर्ज, देखें वीडियो

बदायूंः सहसवान थाना क्षेत्र में पशुओं से भरे डीसीएम...

पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल की पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति की अवधारणा’ का हुआ विमोचन

चंडीगढ़: सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा के...

26 नाबालिगों के वाहन जब्त, 52 के काटे चालान, अभिभावकों पर लगा जुर्माना, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और...

राज्यपाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने...

24 मिनट में Canara Bank में हुई डकैती, 43 लाख की नगदी सहित 23 KG सोना लेकर फरार, कर्मी घायल, देखें वीडियो

25 साल बाद सबसे बड़ी लूट जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर के...

पुलिस कर्मी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, FIR दर्ज, देखें वीडियो

बदायूंः सहसवान थाना क्षेत्र में पशुओं से भरे डीसीएम को रोकने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मी तनु पर चालक...

पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल की पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति की अवधारणा’ का हुआ विमोचन

चंडीगढ़: सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने शुक्रवार को अपने सिविल सचिवालय,...

26 नाबालिगों के वाहन जब्त, 52 के काटे चालान, अभिभावकों पर लगा जुर्माना, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़कों पर हुड़दंगबाजी रोकने के लिए पंचकूला पुलिस ने कड़ा...

राज्यपाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने लोक भवन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के...