Baddiपंजाब: जोरदार धमाकों से दहला गांधी नगर, तीन मंजिला मकान में लगी...

पंजाब: जोरदार धमाकों से दहला गांधी नगर, तीन मंजिला मकान में लगी आग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना। गांधी नगर क्षेत्र उस समय एक के बाद एक जोरदार धमाकों से दहल उठा जब यहां की गली नंबर सात के एक तीन मंजिला मकान के सबसे ऊपरी मंजिल में बने कमरे में मौजूद सिलेंडरों ने आग पकड़ ली। इसके कारण वहां मौजूद रखे हुए अन्य सिलेंडरों में भी आग लगने के कारण ब्लास्ट होना शुरू हो गया। 

गनीमत यह रही कि जब यह घटना घटी तब कमरे में रहने वाले लोग अपने-अपने काम पर गए हुए थे। जबकि आसपास के कमरों में सो रहे लोगों को मोहल्ला वासियों ने तेजी दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने न केवल आग पर काबू पाया बल्कि उक्त कमरे में व वहां के अन्य कमरों में पड़े गैस सिलेंडरों को भी आग की चपेट में आने से पहले ही बाहर निकाल लिया।

इस मौके पर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उक्त मकान में किराये पर भी लोग रहते हैं। लेकिन जिस कमरे में आग लगी, उसमें रहने वाले लोग घटना के समय काम पर गए हुए थे। जिससे कोई जानी नुकसान होने से बच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग के और फैलने से पहले ही उसपर काबू पा लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांधी नगर के संत नगर गली नंबर सात में तीन मंजिला मकान में आग लगने से सिलेंडरों में ब्लास्ट हुए हैं। आग लगने का अभी कोई सपष्ट कारण सामने नहीं आया है पर इसमें गैस लीकेज की आशंका जताई जा रही है। कोई जानी का नुकसान नहीं हुआ है। केवल ऊपरी मंजिल के शेड में नुकसान आया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Fatty Liver का कारण बनेंगी आपकी ये आदतें, ऐसे रखें अपना Liver Healthy

सेहत: गलत-खान पान के चलते काफी लोग फैटी लिवर...

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव...

चेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

लाइफस्टाइल: बिजी शैड्यूल के चलते काफी लोग अपनी स्किन...

Punjab News: दुर्गियाना मंदिर का दान पात्र तोड़े जाने का वीडियो वायरल, मैनेजमेंट पर उठे सवाल, देखें वीडियो

अमृतसरः काली सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (हरिद्वार) अमृतसर के...

‘मेरी बेटी के लिए यह नया जन्म है’ PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली लड़की की मां ने दिया बयान

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले वायरल वीडियो में नजर आने वाली नाबालिग लड़की की...

Fatty Liver का कारण बनेंगी आपकी ये आदतें, ऐसे रखें अपना Liver Healthy

सेहत: गलत-खान पान के चलते काफी लोग फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं। लिवर की बीमारी की...

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव फतेहपुर सियालवा के अंदर उस दौरान हड़कंप मच गया जब...

चेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

लाइफस्टाइल: बिजी शैड्यूल के चलते काफी लोग अपनी स्किन केयर करनी भूल जाती हैं। महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स स्किन को...