Haryanaसोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट...

सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः अगर आप सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की साप्ताहिक कीमतों में कमी आई है। इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 259 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 1840 रुपए प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक (16 से 19 अगस्त) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का रेट 52,061 था, जो शुक्रवार तक घटकर 51,802 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 57,721 से घटकर 55,881 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

बता दें कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुध्दता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।

बीते एक सप्ताह में कितना बदला सोने का रेट
16 अगस्त, 2022-       52,061 रुपये प्रति 10 ग्राम
17 अगस्त, 2022-       52,034 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 अगस्त, 2022-       52,081 रुपये प्रति 10 ग्राम
19 अगस्त, 2022-       51,802 रुपये प्रति 10 ग्राम

बीते एक सप्ताह में कितना बदला चांदी का रेट
16 अगस्त, 2022-       57,721 रुपये प्रति किलोग्राम
17 अगस्त, 2022-       57,821 रुपये प्रति किलोग्राम
18 अगस्त, 2022-       57,100 रुपये प्रति किलोग्राम
19 अगस्त, 2022-       55,881  रुपये प्रति किलोग्राम

गौरतलब है कि देश में चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जुलाई के बीच अच्छी मांग के बूते सोने का आयात 6.4 फीसदी बढ़कर 12.9 अरब डॉलर रहा है जिससे देश के चालू खाते के घाटे पर असर पड़ने की आशंका है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि में 12 अरब डॉलर का सोने का आयात किया गया था। वाणिज्य मंत्रालय के हाल के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2022 में पीली धातु का आयात 43.6 फीसदी गिरकर 2.4 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात करीब 7 फीसदी बढ़कर 13.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...