Amritsarइनोसेंट हार्टस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम: वातावरणहुआ कृष्णमयी

इनोसेंट हार्टस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम: वातावरणहुआ कृष्णमयी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयलवर्ल्ड व कपूरथला रोड) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी आस्था, श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना-सभा का आयोजन किया गया। फूलों से सुसज्जित झूले में बाल कृष्ण को झूला झुलाना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कृष्ण तथा गोपियों के वेश में सजकर आए इनोकिड्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सबका मन मोह लिया। सिंफनी क्लब के विद्यार्थियों ने ‘ओ पालनहारे’ भजन गायन कर ईश्वर का स्मरण किया। बच्चों ने श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य कर सारे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन करते हुए उन में से किसी विद्यार्थी ने सुदामा बनकर श्रीकृष्ण के साथ मित्रता निभाने का चरित्र प्रस्तुत किया तो किसी ने गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला दिखाई। विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुती करण द्वारा कालिया नाग का वध दिखाया, मटकी फोड़ी तथा वृंदावन की रासलीला भी दिखाई। कृष्ण लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिकाओं ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। सभी स्कूल के प्रिंसिपल्स ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी तथा उन्हें श्रीकृष्ण द्वारा दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए कर्मपथ पर चलने के लिए कहा।

इस अवसर पर इनोसेंट हार्टस ग्रुप की डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों को कराने का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से जोडऩा, उनमें सांस्कृतिक मूल्यों, आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश करना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Mayor Vaneet Dhir की शुक्राना यात्रा बनी जंग का मैदान, देखें वीडियो

श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में चलें ईंट-पत्थर,...

हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का बढ़ाया गौरव- मुख्यमंत्री

13 में से 7 गोल्ड मेडल हरियाणा के नाम चंडीगढ़:...

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशामुक्त एवं विकसित भारत का संकल्पः Asim Kumar Ghosh

राज्यपाल की अगुवाई में सभी ने ली नशामुक्त भारत...

चंबा चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित होगी 3 टेस्ला एमआरआई मशीनः मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा चिकित्सा...

Flipkart जल्द शुरू करेगा फूड डिलीवरी सर्विस, Zomato-Swiggy की बढ़ेगी टेंशन!

Flipkart start food delivery: फ्लिपकार्ट कंपनी फूड डिलवरी कारोबार...

Jalandhar News: Mayor Vaneet Dhir की शुक्राना यात्रा बनी जंग का मैदान, देखें वीडियो

श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में चलें ईंट-पत्थर, मची अफरा-तफरी   View this post on Instagram   A post shared by Encounter...

हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का बढ़ाया गौरव- मुख्यमंत्री

13 में से 7 गोल्ड मेडल हरियाणा के नाम चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कॉमनवेल्थ...

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशामुक्त एवं विकसित भारत का संकल्पः Asim Kumar Ghosh

राज्यपाल की अगुवाई में सभी ने ली नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरियम हॉल में...

चंबा चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित होगी 3 टेस्ला एमआरआई मशीनः मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा चिकित्सा महाविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।...