.
Himachalकाम में लापरवाही बरतने पर 5 अधिकारी निलंबित, देखे लिस्ट

काम में लापरवाही बरतने पर 5 अधिकारी निलंबित, देखे लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: काम में लापरवाही बरतने पर वित्त सचिव विजय नामदेवराव जेड़े ने बुधवार को एस्टेट ऑफिस के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई समीक्षा बैठक के बाद की गई, जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें सीनियर असिस्टेंट शिव कुमार, अमनजोत सिंह, सरोज, शशि नागर और जूनियर असिस्टेंट सुनील पायल शामिल हैं। वित्त सचिव ने लंबित कार्यों के मामले को गंभीरता से लेते यह कार्रवाई की। वित्त सचिव ने बुधवार को एस्टेट ऑफिस के सभी विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर एक समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक में उन्होंने विस्तार से सभी कार्यों के बारे में जानकारी ली। 

इसमें प्रमुख रूप से लीज होल्ड, किराए की संपत्तियों के लंबित बकाया की वसूली, कब्जे में ली गई संपत्तियों पर कब्जा, खाली प्लॉटों व लंबे समय से लंबित आवेदनों के निपटान के कार्य शामिल थे। प्रशासन के अनुसार इन सभी कार्यों के संबंध में जवाब को लेकर अधिकारियों को समय दिया गया था लेकिन वह समय सीमा में उचित जवाब नहीं दे पाए। वित्त सचिव ने कहा कि ये अधिकारी अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में विफल रहे, जिससे प्रशासन को वित्तीय नुकसान हुआ है इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। बैठक में डीसी विनय प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
वैसे तो यूटी प्रशासन के एस्टेट ऑफिस की कार्यप्रणाली पर हमेशा ही सवाल उठते रहे हैं। यहां लोगों को चक्कर काटना आम बात है लेकिन जब विभाग में सेवाएं ऑनलाइन की गईं तो उम्मीद बंध गई कि काम कुछ तेजी से होंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। काम आज भी उसी धीमी गति से हो रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...